लाइव न्यूज़ :

केरल: जल संसाधन मंत्री के निजी सचिव के चालक ने महिला के साथ की मारपीट, सरकारी वाहन के दुरुपयोग का भी लगा आरोप, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2022 17:01 IST

ऐसे में पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जल प्राधिकरण द्वारा मंत्री के निजी सचिव को आवंटित वाहन का इस्तेमाल कथित तौर पर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया है। हालांकि आरोपी ने दावा किया है कि उसे मामले में फंसाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के जल संसाधन मंत्री के निजी सचिव के चालक पर गंभीर आरोप लगे है। चालक पर एक महिला के साथ मारपीट और सरकारी वाहन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मंत्री ने उसे काम से भी निकाल देने का आदेश दे दिया है।

तिरूवनंतपुरम: केरल के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टिन के निजी सचिव के चालक को हाल ही में एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब महिला यहां संग्रहालय क्षेत्र के पास सुबह की सैर के लिए आई थी। 

संग्रहालय थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक को हाल ही में यहां एक घर में जबरन घुसने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तारी के बाद मंत्री ने दिया यह आदेश

मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दो मामलों में चालक को गिरफ्तार किए जाने के मद्देनजर मंत्री ने अपने निजी सचिव के चालक को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। चालक अनुबंध पर काम कर रहा था। उन्होंने जल प्राधिकरण को आरोपी चालक के खिलाफ जांच करने और उचित कार्रवाई करने का भी निर्देश भी दिया है। 

सरकारी गाड़ी से आरोपी ने किया अपराध

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जल प्राधिकरण द्वारा मंत्री के निजी सचिव को आवंटित वाहन का इस्तेमाल कथित तौर पर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया है। हालांकि आरोपी ने दावा किया है कि उसे मामले में फंसाया जा रहा है। इस बीच, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ वाम सरकार पर निशाना साधा है। 

कांग्रेस-भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने आरोप लगाया कि केरल में मौजूदा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चालक को सेवा से हटा देने से आरोपी की हरकतों को लेकर मंत्री और सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है। 

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कोट्टायम में संवाददाताओं से कहा कि दो घटनाएं पुलिस की नाकामी का संकेत देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी की हरकतों को लेकर सरकार और मंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये