लाइव न्यूज़ :

रेप के आरोपी अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ केरल पुलिस ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस, जानिए इसके बार में

By अनिल शर्मा | Updated: May 6, 2022 12:48 IST

एक महिला ने विजय बाबू पर नशीला पेय पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला कोझिकोड की रहने वाली है और अभिनेता की सहयोगी रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि अभिनेता को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगेबताया जा रहा है कि रेप के आरोपी विजय बाबू इस वक्त दुबई में हैं

कोच्चिः अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ रेप केस की जांच कर रही कोच्चि पुलिस के अनुरोध पर उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि अभिनेता को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।

गौरतलब है कि एक महिला ने विजय बाबू पर नशीला पेय पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला कोझिकोड की रहने वाली है। महिला ने 22 अप्रैल को शिकायत दर्ज करायी थी जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि कोच्चि के एक फ्लैट में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और उसे पीटा गया। 

महिला के आरोपों के बाद अभिनेता विजय बाबू अपने फेसबुक में इस बात का दावा किया पीड़ित महिला ने बल्कि असली पीड़ित वह खुद हैं। उन्होंने महिला के खिलाफ काउंटर केस दर्ज करने की बात कही थी। विजय ने कहा था कि वह सभी आरोपों का जवाब कोर्ट में देंगे। अभिनेता ने यह भी कहा कि उनके पास महिला के मैसेज के कई स्क्रिन शॉट मौजूद हैं।  

वहीं कोच्चि पुलिस ने विजय बाबू के खिलाफ पीड़िता का नाम उजागर करने को लेकर एक दूसरा मामला भी दर्ज किया है। खबर है कि विजय बाबू इस वक्त दुबई में हैं। केरल पुलिस उन्हें देश वापस लाने के प्रयास में लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। इस बीच अभिनेता के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। बताते चलें कि इंटरपोल किसी अपराध को लेकर किसी व्यक्ति की पहचान, लोकेशन या गतिविधियों की सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करता है। 

टॅग्स :विजय बाबूकेरलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO