लाइव न्यूज़ :

केरल: मां के साथी ने की बेरहमी से पिटाई, सात साल के बच्चे ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: April 6, 2019 14:38 IST

सरकार ने लड़के के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया था और बच्चे के इलाज का खर्च वहन कर रही थी। आनंद को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चे की मौत की पुष्टि सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर की गई। आरोपी अरुण आनंद (36) ने बच्चे के भाई की सुबह तीन बजे बिस्तर पर पेशाब करने के चलते पिटाई कर दी थी।

केरल में बीते सप्ताह अपनी मां के साथी द्वारा बुरी तरह पीटे गए सात साल के बच्चे शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी है। कोलेनचेरी के नजदीक एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गए बच्चे पर दवाओं ने असर करना बंद कर दिया था और सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उसके दिल की धड़कन रुक गई।

उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत की पुष्टि सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर की गई। चिकित्सकों ने कहा कि बच्चे की मौत से जुड़ी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिये पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उसके शव को अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है। दरअसल आरोपी अरुण आनंद (36) ने बच्चे के भाई की सुबह तीन बजे बिस्तर पर पेशाब करने के चलते पिटाई कर दी थी।

इस दौरान जब बच्चे ने अपने छोटे भाई को बचाने की कोशिश की तो आनंद ने उसे जमीन पर कथित तौर पर धक्का दे दिया, उसका सिर अल्मारी में दे मारा और डंडे से उसकी पिटाई की। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सोमवार को बच्चे से मिलने गए थे।

सरकार ने लड़के के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया था और बच्चे के इलाज का खर्च वहन कर रही थी। आनंद को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति की 10 महीने पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से आनंद उनके साथ रह रहा था। 

टॅग्स :केरलहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह