लाइव न्यूज़ :

तंत्र-मंत्र से बीमारी दूर करने के बहाने 45 वर्षीय तांत्रिक ने 14 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, मां को घटना के बारे में बताया, पिता ने मामला दर्ज कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 22:09 IST

उत्तर प्रदेशः पिपरी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी पिछले तीन वर्षों से मिर्गी से पीड़ित थी, जिसका इलाज निजी अस्पतालों में हो रहा था लेकिन इलाज के बाद भी कुछ लाभ नहीं हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे 45 वर्षीय तांत्रिक अशोक कुमार किशोरी के घर आया।किशोरी को सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया।किशोरी ने वापस लौटकर अपनी मां से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

कौशांबीः कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र से बीमारी दूर करने के बहाने एक तांत्रिक ने 14 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिपरी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी पिछले तीन वर्षों से मिर्गी से पीड़ित थी, जिसका इलाज निजी अस्पतालों में हो रहा था लेकिन इलाज के बाद भी कुछ लाभ नहीं हो रहा था।

उन्होंने बताया कि किशोरी का पिता अपनी बड़ी बेटी के ससुराल गया था, इस बीच 24 दिसंबर को सराय अकिल निवासी 45 वर्षीय तांत्रिक अशोक कुमार किशोरी के घर आया और उसकी मां से कहा कि उसकी बेटी पर भूत प्रेत का साया है। इसके बाद वह झाड़-फूंक के बहाने किशोरी को एक सुनसान स्थान पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

किशोरी ने वापस लौटकर अपनी मां से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। किशोरी की मां ने पति के घर में न होने तथा लोक लाज के भय से यह बात किसी को नहीं बताई। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता का पिता शनिवार को जब घर आया तो घटना का पता चलने पर उसने थाने में आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपी तांत्रिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को सोमवार को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपPoliceयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?