लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप: सोशल मीडिया पर उठी #justiceforasifa की मांग, फरहान बोले- अगर चुप हैं तो आप इंसान नहीं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 12, 2018 13:09 IST

पुलिस चार्जशीट के मुताबिक 8 साल की आसिफा के साथ एक मंदिर में छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया और हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया।

Open in App

कठुआ, 12 अप्रैल। आठ साल की मासूम आसिफा के गैंगरेप और हत्या के मामले में एक ओर जहां जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर प्रदर्शन जारी है वहीं दूसरी ओर उसे न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर जंग तेज हो गई है। फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई दिग्गज हस्तियों सहित अन्य लोग #justiceforasifa को लेकर ट्वीट और पोस्ट कर सरकार के खिलाफ लामबंद है।

इस मामले में फिल्म एक्टर फरहान अख्तर ने ट्वीट कर कहा कि, जरा सोचिए कि 8 साल की एक मामसू पर क्या बीतती होगी जब उसे ड्रग्स देकर कई दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया जाता हो। उसकी जान चले जाना बड़े दुख की बात है। अगर आप इसे खौफनाक हरकत नहीं मानते हैं तो आप इंसान नहीं हैं। अगर आप उसे न्याय दिलाने की गुहार नहीं लगा सकते तो आप किसी काम के नहीं हैं।वहीं टीवी होस्ट समीर अब्बास ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, सुनिए मासूम आसिफ़ा को इंसाफ़ दिलाने की मुहिम में लगी वक़ील दीपिका का दर्द, सुनिए कैसे उन्हें इस केस से पीछे हटने के लिए मजबूर करने की कोशिश हो रही है, और बार काउन्सिल के प्रेज़िडेंट और वकील उन्हें धमका रहे हैं।#JusticeForAsifa वहीं फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, एक 8 साल की मासूम के साथ मंदिर में सामूहिक बलात्कार और हत्या सिर्फ इसलिए होती है क्योंकि वह मुस्लिम थी। भारत क्या ये हम है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अगर आप दिल्ली में हैं तो  #JusticeforAsifa को न्याय दिलाने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पर अपना समर्थन दें। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि, लोगों के प्रदर्शन के चलते काननू कार्रवाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। हम पूरी मुस्तैदी के साथ प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जांच कर रहे हैं ये मामाल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। #JusticeForAsifa

गौरतलब है कि 8 साल की मासूम आसिफा का शव कठुआ स्थित उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसका घोड़ा खोजकर लाकर देने के बहाने किया था। 

यह भी पढ़ें: रेप से मौत तक: जानें कठुआ मामले में 7 दिनों तक बच्ची के साथ कैसे हुआ हैवानियत, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे

बता दें कि हाल ही में सामने आई चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक गांव के ही एक मंदिर में बच्ची के साथ छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से ठीक पहले भी उसके साथ दोबारा रेप किया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारगैंगरेपरेपफरहान अख़्तरमेहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह