लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में दिल दहलाने वाली घटना, रेप का विरोध करने पर आधी रात को महिला को जिंदा जलाया

By विनीत कुमार | Updated: October 6, 2021 15:15 IST

कर्नाटक के याडगीर जिले की यह घटना है। पीड़िता ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Open in App

बेंगुलुरु: कर्नाटक के याडगीर जिले में दुष्कर्म का विरोध करने वाली एक महिला को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।

आरोपी की पहचान गंगप्पा बसप्पा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर सुरपुर तालुक में पीड़िता के घर में घुस गया और सोमवार तड़के करीब 2 बजे उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने रेप के प्रयास का विरोध किया तो आरोपी ने उसे पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता 95 फीसदी जल गई। टाइम्स नाउ की बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना का पता तब चला जब पीड़िता सुबह अपने घर से बाहर नहीं निकली।

बाइक से पेट्रोल निकालकर लगाई आग

याडगीर के एसपी सीबी वेंदामूर्ति के अनुसार, 'आरोपी ने आधी रात में महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने बाहर जाकर अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और महिला को आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई।' 

इस बीच, कर्नाटक के मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा, 'याडगीर जिले के एक गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना हुई है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है और आरोपी को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा। जांच चल रही है इसलिए इस पर मेरी ओर से टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। जांच को समाप्त होने दें।'

बताते चलें कि पिछले ही महीने तेलंगाना के जगतियाल जिले में पांच साल की एक बच्ची का इंटरमीडिएट के एक छात्र ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। बाद में पीड़िता की मां की शिकायत पर 18 वर्षीय किशोर के खिलाफ बच्चों का यौन अपराध से संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा