लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने AIMIM के एक और नेता को किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2022 20:52 IST

इससे पहले पुलिस ने मामले में एमआईएम के कॉरपोरेटर नजीर अहमद होनयाल और मास्टरमाइंड मौलवी वसीम पठान को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन में पथराव की घटना के मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के नेता दादापीर बेटगेरी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 138 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले पुलिस ने मामले में एमआईएम के कॉरपोरेटर नजीर अहमद होनयाल और मास्टरमाइंड मौलवी वसीम पठान को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को शक है कि वसीम पठान पुलिस के एक वाहन पर खड़ा था और उसके भाषण के बाद हिंसा भड़क गई थी। हालांकि मौलवी ने इस आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया था। बता दें कि ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर पथरवा की घटना में करीब चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

वहीं इस मामल में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा, कर्नाटक शांतिपूर्ण राज्य है, एआईएमआईएम और आरएसएस के नेता राज्य को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इस तरह के विवाद यहां पहली बार हो रहे हैं, जब मैं राज्य का गृह मंत्री था, किसी ने भी ऐसी गतिविधियों को करने की हिम्मत नहीं की, हमने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया। 

भीड़ द्वारा कथित तौर पर 16 अप्रैल को एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बवाल मचाया गया था। भीड़ ने हुबली के पुराने शहर में कई पुलिस वाहनों, एक अस्पताल और हनुमान मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया था और ड्यूटी पर तैना कुछ पुलिस अधिकारियों को घायल कर दिया था। राज्य के मुख्यमंत्री ने मामले में कहा है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करेंगे।  

टॅग्स :एआईएमआईएमकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह