लाइव न्यूज़ :

ट्रक चालक की लापरवाही से 4 लोगों की हुई ऑन स्पॉट डेथ, घटना के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस जुटी जांच में

By आजाद खान | Updated: January 8, 2022 11:37 IST

इस मामले में पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक के लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे बेंगलुरु में एक ट्रक और कार के जोरदार टक्कर होने से 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि इस हादसे का जिम्मेदार ट्रक चालक है। इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों के ऑन स्पॉट मरने की खबर सामने आई है। यहां पर शुक्रवार को ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई थी। यह हादसा इतना खतरनाक था कि घटना के बाद एक ही साथ चार लोगों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में ट्रक चालक की गलती है। वह गाड़ी को बहुत तेज चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने चार लोगों के मरने की और कई के घायल होने की पुष्टी की है। वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक के फरार होने की भी खबर सामने आई है। लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ यह हादसा

ट्रैफिक वेस्ट के डीसीपी कुलदीप जैन के मुताबिक, यह हादसा तेज गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। उनके अनुसार, ट्रक चालक बड़ी ही लापरवाही के साथ गाड़ी चला रहा था जिसमें दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित सभी चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह लोगों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है। वहीं घायलों का इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मरने वालों की अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है। इस घटना के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

तेज रफ्तार में आ रही मर्सिडीज ने ली एक की जान, कई घायल

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में तेज रफ्तार में आ रही एक मर्सिडीज ने एक शख्स की जान ले ली थी। वहीं इस सड़क हादसे में कई और लोग भी घायल हो गए थे। लोगों का कहना था कि यह मर्सिडीज इतनी तेज आ रही थी कि सड़क पर मौजूद लोग इसका शिकार हो गए। चश्मदीदों का कहना है कि इस घटना के बाद मर्सिडीज चलाने वाला आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था इतने में उसे लोगों ने रोक भी लिया था। कर्नाटक के राजधानी में इस तरह की घटनाएं आजकल आम हो गई है।

टॅग्स :Bangaloreक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiकर्नाटकभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने