लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के कलबुर्गी में बालू माफिया का आतंक; रेत ले जा रहे ट्रक से पुलिसकर्मी को कुचला, मौत

By अंजली चौहान | Updated: June 16, 2023 15:48 IST

कर्नाटक के कुलबर्गी में एक रेत माफिया ने पुलिसवाले की ट्रक से कुचल हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे कर्नाटक में रेत माफिया ने पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचला पुलिसकर्मी की मौत हो गई है पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के जेवरगी तालुक के नारायणपुरा गांव के पास बालू माफिया का आतंक फैला हुआ है। बालू माफिया जिले में इतने बेखौफ हो गए है कि ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि मामला गुरुवार का है। घटना उस समय हुई जब नेलोगी थाने के 51 वर्षीय कांस्टेबल मयूरा अवैध खनन से रेत ले जा रहे एक ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान चालक ने सिपाही को कुचलकर मार डाला। 

आरोपी चालक की पहचान सिद्धन्ना के रूप में हुई है। गौरतलब है कि पुलिस कर्मी रेत से भरे ट्रक को रोकना चाहते थे लेकिन आरोपी ड्राइवर रूका नहीं और वहां से भागना चाहता था इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी चालक सिद्धन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 

इस बीच कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस मुद्दे पर ध्यान दिया और पुलिस को अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से खड़गे ने कहा, "मैंने एक बार फिर पुलिस विभाग को अवैध रेत खनन के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।"

बता दें कि कुलबर्गी में रेत भंडार है जो एक निजी व्यक्ति का है। रेत में से कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी का भी है। कांस्टेबल अवैध रूप से रेत का खनन करने वाले लोगों को नियंत्रित करने के लिए गश्त पर था। इसी दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

टॅग्स :कर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?