पति से हुआ झगड़ा फिर महिला ने ले ली तीन साल की बेटी की जान, वजह जान कर हैरान हो जाएंगे

By विनीत कुमार | Published: April 8, 2021 03:02 PM2021-04-08T15:02:35+5:302021-04-08T15:06:05+5:30

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला पर अपनी ही तीन साल की बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। बेटी की हत्या करने का कारण भी चौंकाने वाला है।

Karnataka bengaluru woman kills her 3 years old daughter after fight with husband | पति से हुआ झगड़ा फिर महिला ने ले ली तीन साल की बेटी की जान, वजह जान कर हैरान हो जाएंगे

बेंगलुरु में मां ने ली तीन साल की बेटी की जान (फाइल फोटो)

Highlightsबेंगलुरु में मां पर लगा अपनी ही तीन साल की बेटी की हत्या करने का आरोपपति-पत्नी में हुआ था झगड़ा, पुलिस के अनुसार बेटी ने पिता का पक्ष लिया था, इससे चिढ़ गई थी महिलापुलिस के अनुसार हत्या के बाद महिला ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट भी पुलिस के सामने दर्ज कराई थी

बेंगलुरु में पुलिस ने एक महिला को अपनी तीन साल की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में ये बात सामने आई है महिला और उसके पति के बीच हो रहे झगड़े में बेटी ने अपने पिता का समर्थन किया था। इसी से चिढ़ कर मां ने बेटी का गला दबाकर कत्ल कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार घटना मंगलवार रात की है। बेंगलुरु के नागरभावी में बीडीए ले आउट में एरिया में एक निर्माणाधीन इमारत में ये सबकुछ हुआ।

आरोपी महिला का नाम सुधा और उसकी उम्र 26 साल है। सुधा मालाथल्ली में रहती है और शहर में एक टाइल्स की दुकान पर काम करती है। पुलिस को बच्ची को मारे जाने की जानकारी बुधवार सुबह मिली जब कुछ लोगों ने सड़क पर बच्ची का शव देखा। बाद में कुछ लोगों ने बच्ची की पहचान सुधा और एरन्ना की बेटी 'विनुथा' के तौर पर की।

पुलिस ने बताया, 'मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे एरन्ना खाना खाने घर आया था। उस दौरान उसकी बेटी टीवी देख रही थी। ऐेसे में एरन्ना ने बेटी से रिमोट लेकर चैनल बदल दिया और न्यूज देखने लगा। ऐसा करने पर पत्नी सुधा गुस्सा हो गई और कहा कि अगर हर समय न्यूज देखना है तो घर आने की जरूरत नहीं है।'

पुलिस के मुताबिक इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। इस बीच बेटी ने मां को चुप रहने के लिए कहा और पिता का समर्थन किया। यहां तक कि बच्ची ने ये भी कहा कि उसकी मां पागल हो गई है। ऐसा सुन सुधा अपना आपा खो बैठी और बच्ची की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार सुधा इसके बाद मंगलवार रात पुलिस के पास भी गई थी और ये शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी खो गई है। सुधा ने पुलिस को बताया कि वो बेटी के साथ चाट की दुकान पर गई थे। इसी दौरान उसकी बेटी खो गई।

हालांकि, बेटी का शव मिलने के बाद पुलिस माता-पिता को बुलाया और फिर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद महिला ने अपना जूर्म कबूल कर लिया और पूरी बात पुलिस को बता दी।

Web Title: Karnataka bengaluru woman kills her 3 years old daughter after fight with husband

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे