लाइव न्यूज़ :

कराईकालः 43 साल की मां ने बेटी से ज्यादा अंक लाने पर सहपाठी छात्र को जहर देकर मार डाला, उप राज्यपाल सुंदराराजन ने कहा- अफसोस...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 16:22 IST

पुलिस ने कहा कि जान गंवाने वाले लड़के की पहचान आठवीं कक्षा के छात्र बालामणिकंदन (13 वर्ष) के रूप में हुई है जो कराईकाल के एक स्कूल में जे सगायारानी विक्टोरिया की बेटी के साथ पढ़ता था।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी के मुकाबले पढ़ाई-लिखाई में लड़के के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उससे ईर्ष्या करती थी।बालामणिकंदन की मां बनकर सॉफ्ट ड्रिंक की दो बोतल उसे पहुंचाने के लिए स्कूल के चपरासी को दीं।लड़के ने एक बोतल सॉफ्ट ड्रिंक पी लिया और जब वह घर पहुंचा तो उल्टी करने लगा।

पुडुचेरीः कराईकाल में 43 साल की एक महिला ने अपनी बेटी के सहपाठी एक लड़के को कथित तौर पर सिर्फ इसलिए जहर देकर मार डाला कि उसने उसकी बेटी से ज्यादा अंक प्राप्त किये थे और पढ़ाई में उससे अच्छा था। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि लड़के की हत्या के मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस ने कहा कि जान गंवाने वाले लड़के की पहचान आठवीं कक्षा के छात्र बालामणिकंदन (13 वर्ष) के रूप में हुई है जो कराईकाल के एक स्कूल में जे सगायारानी विक्टोरिया की बेटी के साथ पढ़ता था। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया अपनी बेटी के मुकाबले पढ़ाई-लिखाई में लड़के के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उससे ईर्ष्या करती थी।

सूत्रों के मुताबिक विक्टोरिया ने शुक्रवार को बालामणिकंदन की मां बनकर सॉफ्ट ड्रिंक की दो बोतल उसे पहुंचाने के लिए स्कूल के चपरासी को दीं। लड़के ने एक बोतल सॉफ्ट ड्रिंक पी लिया और जब वह घर पहुंचा तो उल्टी करने लगा। उसके माता-पिता ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और वह इलाज के बाद लौट आया।

हालांकि, वह शनिवार को फिर से बीमार हो गया और उसे कराईकाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को उसकी मौत हो गयी। इससे पहले लड़के ने अपनी मां को यह बात बताई थी कि उसने उसी बोतल से सॉफ्ट ड्रिंक पिया था, जो उसे उसकी मां द्वारा भेजा बताया गया।

इसके बाद लड़के के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के आधार पर विक्टोरिया को पूछताछ के दायरे में लिया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उप राज्यपाल तमिलिसाई सुंदराराजन ने सोमवार को शिक्षक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपुडुचेरीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज