लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: कानपुर में घरेलू झगड़े के कारण पत्नी ने पति के सामने लगाई फांसी, बचाने के बजाय हस्बैंड बनाता रहा वीडियो

By आजाद खान | Updated: October 26, 2022 16:01 IST

मामले में महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले भी फांसी लगा चुकी है। ऐसे में वह वीडियो बनाता रहा और उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर में एक महिला द्वारा अपनी ही पति के सामने फांसी लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति अपनी पत्नी को बचाने के बजाय उसका वीडियो बनाता रहा था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ: यूपी के कानपुर से एक महिला द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है जिसमें उसके पति को उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाते हुए पाया गया है। जानकारी के अनुसार, पति न केवल पत्नी को आत्महत्या करने देता बल्कि घटना के समय उसे खरी-खोटी भी सुनाता है। 

आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़े होते रहते थे। ऐसे में पति का दावा है कि वह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। फिलहाल महिला का पति पुलिस हिरासत में है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना कानपुर के किदवई नगर का है जहां चार साल पहले पिता राज किशोर गुप्ता ने अपनी बेटी शोबिता का विवाह गुलमोहर इलाके के रहने वाले संजीव गुप्ता से की थी। बताया जाता है कि शादी के बाद दोनों में विवाद चलता था और उनके झगड़े होते रहते थे। 

घटना के दिन किसी बात को लेकर पत्नी फांसी लगा रही थी और पति उसे बचाने के बजाय उसका वीडियो बना रहा था। जानकारी के अनुसार, पहली बार महिला फांसी लगाने से रूक गई लेकिन दूसरी बार उसने खुदकुशी कर ली थी। 

पिता ने बेटी को पहुंचाया था अस्पताल

ऐसे में इस घटना के बाद दामाद ने ससुराल वालों को जानकारी दी और जब लड़की के पिता और उसके घर वालों ने वहां पहुंचा तो बेटी को बेड पर पाया। जब इस घटना के बारे में लड़के के पिता ने दामाद से पूछा तो वह वीडियो दिखाने लगा और कहा कि पहले भी वह इस तरीके से आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। 

बेटी की हालत खराब देख पिता ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पर बोलते हुए एसीपी किदवई नगर अनूप सिंह ने कहा कि वह पति द्वारा शूट की गई वीडियो के आधार आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकानपुरउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह