लाइव न्यूज़ :

Kanpur Violence: पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल 40 लोगों का पोस्टर किया जारी, जनता से की ये अपील

By रुस्तम राणा | Updated: June 6, 2022 16:24 IST

पोस्टर में लिखा है- दिनांक 3 जून 2022 को हुई घटना के संदिग्ध व्यक्ति। साथ में पुलिस ने यह भी लिखा है कि उपरोक्त व्यक्तियों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा, संदिग्धों की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगीपुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार यह पोस्टर जारी कियाकानपुर पुलिस ने की 100 से अधिक आरोपियों की पहचान

कानपुर: उत्तर प्रेदश पुलिस ने 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में हुई हिंसा में शामिल 40 संदिग्ध लोगों का पोस्टर जारी किया है। कानपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार यह पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में लिखा है- दिनांक 3 जून 2022 को हुई घटना के संदिग्ध व्यक्ति। साथ में पुलिस ने यह भी लिखा है कि उपरोक्त व्यक्तियों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। 

बीते रविवार को पुलिस ने कानपुर हिंसा के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य चार को विशेष मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कानपुर पुलिस के मुताबिक रविवार को पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियों के साथ गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या अब तक 29 हो गई है, जबकि 100 से अधिक आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

जिन 4 आरोपियों को कोर्ट के द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उनमें हिंसा का मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी भी शामिल है। आपको बता दें कि भाजपा से निलंबित नेता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ निकाले गए प्रदर्शन के दौरान कानपुर की नई सड़क में दो समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई। 

मामले में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के प्रमुख हयात जफर हाशमी, यूसुफ मंसूरी, अमीर जावेद अंसारी और अन्य के साथ दादा मियां चौराहे पर एकत्र हुए और दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर करते हुए यतीमखाना इलाके की ओर गये जिससे अराजकता फैल गई। 

एक अन्य प्राथमिकी में यह भी दर्ज की है कि सैकड़ों मुसलमानों ने लाठी, लोहे की सरिया और घातक हथियारों से दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला किया, उनकी हत्या के इरादे से पेट्रोल बम और पत्थर फेंके। प्राथमिकी में आरोपी के रूप में`हजारों अज्ञात व्यक्तियों की भीड़' का उल्लेख है। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह