लाइव न्यूज़ :

कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर पर अज्ञात हमलावरों ने तीन राउंड की फायरिंग, बाल-बाल बचे

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2022 12:20 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘अभिनेता निशाने पर थे लेकिन वह सुरक्षित हैं। हमलावरों की तलाश जारी है।’ हमलावर मोटरसाइकिल पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता अपने माता-पिता से मिलने मंगलवार की रात बेलहोंगल गए थे।यहां जब वह दरवाजा खटखटा रहे थे हमलावरों ने उनपर तीन राउंड फायरिंग की

बेलगावीः कन्नड़ अभिनेता शिवरंजन बोलानवर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं। हमलावर बेलहोंगल में उनके आवास के पास तीन राउंड गोलियां चलाईं और भाग गए। हालांकि, अभिनेता हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ अभिनेता निशाने पर थे लेकिन वह सुरक्षित हैं। हमलावरों की तलाश जारी है।’’ उन्होंने बताया कि अभिनेता अपने माता-पिता से मिलने मंगलवार की रात बेलहोंगल गए थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘ शिवरंजन जब दरवाजा खटखटा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावर आए और उन पर गोलियां चला दीं। हालांकि, इनमें से एक भी गोली उन्हें नहीं लगी।’’

गौरतलब है कि शिवरंजन ने ‘वीर भद्र’, ‘बीसी रक्त’, ‘आता हुदुगता’, ‘अमृता सिंधु’ और ‘राजा रानी’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। 

टॅग्स :कन्नड़साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी