लाइव न्यूज़ :

Kanjhawala Death Case: आरोपियों को पता था कि वह गाड़ी में फंस गई है लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी, पीड़िता की दोस्त ने कहा- एक ट्रक में हम...

By अनिल शर्मा | Updated: January 4, 2023 08:50 IST

हादसे की रात उसकी (मृतक) बॉयफ्रेंड से कोई लड़ाई हुई थी और फिर उसने वहां से चलने को कहा। मृतका की दोस्त निधि के मुताबिक कार हादसे से पहले एक ट्रक में भिड़ते-भिड़ते बचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका की दोस्त ने बताया कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी थी और स्कूटी चलाने की जिद की।पीड़िता की दोस्त ने कहा कि कार से टक्कर हुई उसके बाद मैं एक तरफ गिर गई और वह कार के नीचे आ गई।आरोपियों को पता था कि वह कार के नीचे फंसी है लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकीः घटना की चश्मदीद

नई दिल्लीः कंझावला (दिल्ली) में कार के नीचे घसीटे जाने से लड़की की मौत पर उसकी सहेली ने कहा कि पीड़िता की गलती है कि उसने नशे की हालत में स्कूटी चलाई। मृतका की दोस्त निधि ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी थी और स्कूटी चलाने की जिद कर रही थी। मैंने चलाने की बात कही तो उसने चलाने नहीं दिया। निधि ने कहा कि कार से टक्कर हुई उसके बाद मैं एक तरफ गिर गई और वह कार के नीचे आ गई।

 मृतका की सहेली ने कहा, " नीचे गिरने के बाद वह कार में फंस गई थी। वह 'मुझे बचाओ' चिल्लाई फिर भी उन लोगों ने कार नहीं रोकी।'' निधि ने दावा किया कि आरोपियों को पता था कि वह कार के नीचे फंसी है लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। गौरतलब है कि पीड़िता को 12 किमी तक कार के नीचे घसीटा गया था और उसकी मौत हो गई थी। उसकी निर्वस्त्र लाश कंझावला में एक सड़क पर मिली थी। 

निधि ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि उस रात उसकी (मृतक) बॉयफ्रेंड से कोई लड़ाई हुई थी और फिर उसने वहां से चलने को कहा। निधि के मुताबिक कार हादसे से पहले एक ट्रक में भिड़ते-भिड़ते बचे थे। वह बहुत नशे में थी। घटना की चश्मदीद ने बताया कि आरोपी उन्हें नहीं जानते थे। मामला 2 बजे का है। मैं बहुत डर गई थी और वहां से घर चली आई थी।

कथित तौर पर कार में सवार पांच लोगों पर सोमवार को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई