लाइव न्यूज़ :

कंझावला मामलाः उस लड़की को मारा गया है वो लड़के मेरी बेटी पर भी..., मृतका की सहेली की मां ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: January 5, 2023 15:27 IST

निधि की मां ने बताया है कि उनकी बेटी (निधि) 3 बजे घर आई थी। वो बहुत ज्यादा घबराई हुई थी। निधि की मां ने कहा कि उसकी (मृतका) मां गलत बोल रही हैं। निधि ने बताया था कि बहुत तगड़ा एक्सीडेंट हुआ है।

Open in App

दिल्लीदिल्ली में कंझावला में एक कार से टक्कर के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने की वजह से जान गंवाने वाली युवती के परिवार और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर गुरुवार विरोध प्रदर्शन किया। लोग पुलिस की जांच को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। परिवार ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। मृतका अंजलि के परिवार वालों ने इस बात से इनकार किया है कि हादसे वाले दिन पीड़िता ने शराब पी रखी थी। 

इस बीच निधि की मां ने बताया है कि उनकी बेटी (निधि) 3 बजे घर आई थी। वो बहुत ज्यादा घबराई हुई थी। निधि की मां ने कहा कि उसकी (मृतका) मां गलत बोल रही हैं। निधि ने बताया था कि बहुत तगड़ा एक्सीडेंट हुआ है। उस लड़की को मारा गया है। वो लड़के निधि के ऊपर भी गाड़ी चला रहे थे।

मृतका की सहले निधि ने बुधवार मीडिया को बताया कि हादसे के दिन वह बहुत नशे में थी। उसने स्कूटी खुद चलाने को कहा लेकिन अंजलि ने खुद ड्राइव करने की जिद की। हालंकि पीड़िता की मां और मामा ने निधि पर ही सवाल खड़े किए हैं। मृतका की मां ने कहा कि अगर वह उसकी दोस्त थी तो उसे ऐसी हालत में छोड़कर क्यों भाग गई। पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया। अगर उसे तब डर लग रहा था तो अब क्यों नहीं लग रहा है। वह साजिश कर रही है। परिवार ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। 

इस बीच दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उन दो लोगों की तलाश में जुटी है जिन पर कंझावला हादसे के आरोपियों को ‘‘ बचाने की कोशिश ’’ करने का संदेह है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कॉल डिटेल के रिकॉर्ड के आधार पर दो और लोगों की संलिप्तता सामने आई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों की पहचान आशुतोष और अंकुश के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर आरोपियों को ‘‘बचाने की कोशिश’’ कर रहे थे।

कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 18 दल मामले की जांच कर रहे हैं और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि युवती और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे।

 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह