लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड में नया मोड़, मां का आरोप- बीजेपी नेता ने रची हत्या की साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 16:04 IST

Kamlesh Tiwari Murder Case: लखनऊ के डिवीजनल कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने सीतापुर में कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिजनों की मांग पर विचार किया जा रहा है। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में कई जगह छापेमारी की गई और कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।रंभिक पूछताछ से पता चला है कि हत्या के पीछे मुख्य वजह 2015 का भड़काऊ भाषण था।

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्याकांड मामले में फिर से एक नया मोड़ आ गया है। शनिवार (19 अक्टूबर) को कमलेश तिवारी की मां ने स्थानीय बीजेपी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता शिव कुमार गुप्ता ने मेरे बेटे की हत्यी की साजिश रची। 

न्यूज 18 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कमलेश तिवारी की मां ने स्थानीय बीजेपी नेता शिव कुमार गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स में मां ने कहा कि लखनऊ में मुझसे पूछा गया कि मुझे क्या चाहिए। तब मैंने जवाब दिया कि मुझे बस अपने बेटे का शव चाहिए। उन्होंने बताया कि शिव कुमार गुप्ता ठठेरी का रहने वाला है और एक माफिया है, जिसके खिलाफ 500 से अधिक मामले दर्ज हैं।

कमलेश तिवारी की मां ने कहा कि उन्होंने स्थानीय मंदिर के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था और ढांचे के निर्माण के विवाद को लेकर मेरे बेटे को मार डाला।

प्रशासन का परिजनों को आश्वासन

वहीं, लखनऊ के डिवीजनल कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने सीतापुर में कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिजनों की मांग पर विचार किया जा रहा है। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात तय हो गई है। हम उन्हें सरकारी आवास का सुझाव दे रहे हैं। 

मुकेश मेश्राम ने कहा कि घर के बड़े बेटे को आत्मरक्षा के लिए एक शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा। उनकी नौकरी की भी सिफारिश की जाएगी। उन्हें आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जाएगी। कमेटी द्वारा जांच की जा रही है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड में एसआईटी का गठन

इस मामले में कई जगह छापेमारी की गई और कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि हत्या के पीछे मुख्य वजह 2015 का भड़काऊ भाषण था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या से सूबे में तनाव का माहौल है। फिलहाल यूपी सरकार ने एस के भगत की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

 

टॅग्स :कमलेश तिवारीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह