लाइव न्यूज़ :

कलयुगी दादा ने 3 साल के पोते को मार दिया पैसों की खातिर, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2022 22:18 IST

गुम हुए बच्चे के परिजनों ने संतोष केशरी से भी उसकी गुमशुदगी के बारे में पूछताछ की लेकिन उसने कहा कि वो बच्चे के बारे में कुछ नहीं जानता है। चिंतित परिजनों ने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देलड़के के पिता कृष्णा केशरी ने पुलिस को चाचा संतोष केशरी के द्वारा पैसे मांगने की बात बताईपुलिस ने जब आरोपी संतोष से पूछताछ की तो उसने फौरन मामले से पल्ला झाड़ लियापुलिस ने आरोपी संतोष को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तब जाकर हत्या की कबूल की

बक्सर:बिहार में एक कलयुगी दादा ने पैसे की खातिर अपने पोते को पानी में डुबोकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक यह घटना बक्सर के नैनीजोर के सीताकुंड की बताई जा रही है।

पुलिस के मुतबाकि 65 साल के संतोष केशरी ने पैसे के लिए 3 साल के मासूम की हत्या कर दी है। मासूम के पिता कृष्णा केशरी से हत्यारोपी चाचा संतोष केशरी ने पैसों मांगे, कृष्णा ने कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है।

यह बात आरोपी संतोष केशरी को इतनी नागवार गुजरी की उसने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मासूम बच्चे को घुमाने के बहाने घर से लेकर बाहर चला गया। जब शाम तक बच्चा घर नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।

बच्चे के परिजनों ने संतोष केशरी से भी बच्चे के बारे में पूछताछ की लेकिन उसने कहा कि वो बच्चे के बारे में कुछ नहीं जानता है। चिंतित परिजनों ने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़के की तलाश का काम शुरू किया।

इस बीच पुलिस की पूछताछ में लड़के के पिता कृष्णा केशरी ने चाचा संतोष केशरी के द्वारा पैसे मांगने की बात बताई। उसके बाद पुलिस ने संतोष से पूछताछ करनी शुरू की। पहले तो संतोष ने मामले से पल्ला झाड़ लिया, लेकिन उसके जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं हुई और उसने संतोष को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। तब जाकर संतोष टूटा और उसने मासूम की हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस संतोष को थाने से वापस उसके बताए जगह पर पहुंची और उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव रविवार की सुबह में बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार संतोष केशरी ने नैनीजोर के जंगली बाबा शिवमंदिर के पास सीताकुंड में बच्चे को डुबोकर मार डाला।

मामले में करनामेपुर के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हत्या की बात कबूल लेने के बाद आरोपी संतोष केशरी को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर के जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :बिहारबक्सरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो