लाइव न्यूज़ :

शुजात बुखारी हत्याकांड: पुलिस ने जारी की चौथे संदिग्ध की तस्वीर, तीन अन्य संदिग्ध सीसीटीवी में हुए थे कैद

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2018 18:05 IST

श्रीनगर में राइजिंग कश्‍मीर के एडीटर शुजात बुखारी की हत्‍या 14 जून को चार आतंकियों ने मिलकर कर दी थी।

Open in App

श्रीनगर, 15 जून:  श्रीनगर में राइजिंग कश्‍मीर के एडीटर शुजात बुखारी की हत्‍या 14 जून को चार आतंकियों ने मिलकर कर दी थी। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने उनकी हत्‍या करने वाले तीन आतंकियों की फोटोग्राफ्स पहले ही जारी कर दी है। वहीं अब चौथे आतंकी की तस्वीर पुलिस ने जारी की है। उसने सफेद शर्ट पहली है और दाढ़ी रखी हुई है।  आतंकवादियों ने उन्हें 15 बार गोली मार दी थी।

पुलिस इन आतंकियों की तस्‍वीर सीसीटीवी के फूटेज से निकाल कर जारी की है। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से मदद मांगी है कि वे बुखारी की हत्‍या करने वाले आतंकियों की तलाश में उसकी मदद करें। बुखारी अपने ऑफिस से निकलकर इफ्तार की पार्टी के लिए जा रहे थे तभी बीच रास्ते में उनकी हत्‍या कर दी गई। उनके साथ उनके दो बॉडीगार्ड्स और उनके सेक्रेटरी को भी गोली मारी गई है।

 49 वर्षीय बुखारी राइजिंग कश्‍मीर के एडीटर के अलावा जम्‍मू कश्‍मीर सरकार में मंत्री बशारत बुखारी के भाई भी थे। आतंकियों ने उन्‍हें कई गोलियां मारी थीं। उनका ऑफिस श्रीनगर में लाल चौक के करीब प्रेस एवेन्‍यू में था। जम्‍मू कश्‍मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुखारी की हत्‍या की कड़ी निंदा की थी। 

शुजात बुखारी मारे जाने से महज कुछ घंटे पहले भी  ट्विटर पर तब अपने काम का जबर्दस्त बचाव किया जब दिल्ली के कुछ पत्रकारों ने उन पर कश्मीर को लेकर 'पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग' करने आरोप लगाया। न्होंने घाटी में कथित मानवाधिकार उल्लंघन पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भी पोस्ट की थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार