लाइव न्यूज़ :

बिहार के अररिया में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, भाई की हत्या में थे मुख्य गवाह, मिल चुकी थी धमकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 18, 2023 12:43 IST

बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार की सुबह एक प्रमुख हिंदी दैनिक से जुड़े पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अररिया जिले में शुक्रवार की सुबह एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई मृत पत्रकार विमल कुमार प्रमुख हिंदी दैनिक से जुड़े थे, साल 2019 में उनके भाई की भी हत्या हुई थीपरिजनों ने कहा कि पत्रकार विमल कुमार छोटे भाई की हत्या में मुख्य गवाह थे, इस कारण उनकी हत्या हुई

पटना: बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार की सुबह एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मृत पत्रकार विमल कुमार प्रमुख हिंदी दैनिक से जुड़े थे, जिनकी अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक घटना अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में हुई। वहां पर सुबह में करीब 5.30 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी पत्रकार विमल के आवास पर पहुंचे और उन्हें घर के दरवाजे पर बेहद करीब से गोली मार दी। हमले में विमल के सीने में दाहिनी ओर लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

इस बीच गोली की आवाज सुनकर पत्रकार विमल के परिजन बाहर निकले और अपराधियों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल लेकर घटनास्थल से फरार हो गये।

इस संबंध में अररिया के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 40 साल के पत्रकार विमल की आज सुबह उनके आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनका शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच के लिए मौका-ए-वारदात पर फोरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों की एक टीम लगाई गई है।

उन्होंने कहा, "अपराध को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है, जो हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए जिले भर में दबिश दे रही है। उम्मीद है कि कातिल जल्द ही पुलिस के कब्जे में होंगे।"

मामले की शुरुआती जांच में पता चला कि मारे गये पत्रकार विमल कुमार 2019 में अपने छोटे भाई शशिभूषण उर्फ ​​गब्बू यादव की हत्या में मुख्य गवाह थे। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि विरोधी पक्ष ने उन्हें गवाही देने के लिए धमकाया था और हत्या करने की धमकी दी थी। मृत पत्रकार के भाई के हत्या के केस की अगली सुनवाई 19 अगस्त को तय थी लेकिन उसके पहले ही पत्रकार विमल की हत्या कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हत्या की पड़ताल कई एंगल से की जा रही है। एसपी अशोक कुमार के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा हो जाएगा।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीबिहारअररियाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए