लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, दिल्ली महिला आयोग पहुंचा मामला

By भाषा | Updated: March 18, 2018 15:50 IST

छात्र संघ की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हुए 36 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन उनके खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के एक प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के एक समूह के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने शनिवार को दिल्ली महिला आयोग का रुख किया। पुलिस के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस थाना में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

आरोपी प्रोफेसर ने कल यूनिवर्सिटी के दो प्रशासनिक पदों से नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया था। ये पद मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) थे। हालांकि उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निहित स्वार्थ वाले कुछ छात्रों का एक प्रायोजित कदम है।

छात्र संघ की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हुए 36 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन उनके खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह जेएनयू परिसर में मिली सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। जेएनयू प्रशासन ने उन्हें उनके अकादमिक दायित्वों से भी मुक्त नहीं किया है। गीता ने दावा किया कि अब तक नौ छात्राएं उत्पीड़न की रिपोर्ट देने के लिए सामने आई हैं और कई पूर्व छात्राओं ने हमें फोन कर प्रोफेसर के मातहत काम करने के दौरान उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न के वाकये बताए हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन पर हमला बोलते हुए छात्र संघ ने आरोप लगाया कि आंतरिक शिकायत समिति द्वारा जांच कराने का वादा कर जेएनयू प्रशासन ने प्रोफेसर को बचाने की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई में देरी का भी आरोप लगाया।

टॅग्स :जेएनयूयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला