लाइव न्यूज़ :

जींदः चाचा ने 25 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, सार्वजनिक करने की धमकी दे 4 साल से कर रहा था यौन शोषण, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: April 12, 2022 22:38 IST

महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि एक महिला ने रिश्ते के एक चाचा पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गीता के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 2018 में रिश्ते के उसके एक चाचा प्रदीप ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस घटना के दौरान परिवार के लोग बाहर गए थे।

जींदःहरियाणा में जींद के जुलाना थानाक्षेत्र में रिश्ते के एक चाचा द्वारा भतीजी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म कर इस हरकत का वीडियो बनाने एवं उसके मार्फत उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला थाने ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि एक महिला ने रिश्ते के एक चाचा पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गीता के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जुलाना थानाक्षेत्र की 25 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत की कि 2018 में रिश्ते के उसके एक चाचा प्रदीप ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस घटना के दौरान परिवार के लोग बाहर गए थे।

शिकायत के अनुसार प्रदीप ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वह उसका यौन शोषण करता रहा। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि इसी बीच उसकी शादी हो गई, उसके बाद भी प्रदीप ने उसे ब्लैकमेल करना जारी रखा।

शिकायतकर्ता के मुताबिक अब प्रदीप ने वीडियो तथा अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये मांगे और जब उसने राशि देने से मना कर दिया तो उसके अश्लीलल वीडियो तथा फोटो उसके पति के पास भेज दिए जिसके चलते उसका विवाहिक जीवन भी खतरे में पड़ गया। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म करने, जबरन वसूली करने तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा