लाइव न्यूज़ :

हरियाणा शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने और जेबीटी अध्यापक के पद पर नियुक्ति दिलवाने का झांसा, दंपति से 24 लाख रुपये ठगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2021 13:49 IST

हरियाणा के जींद का मामला है। गांव तलोडा निवासी कपिल से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कपिल और उसकी पत्नी मोनिका शिक्षित बेरोजगार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेबीटी अध्यापक के पद पर नियुक्ति दिलाने की बात कही।तमाम कागजात पर उनसे हस्ताक्षर करवाए। धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जींदः हरियाणा के जींद में पति और पत्नी से 24 लाख ठगने का मामला आया है। दंपति को हरियाणा शिक्षक भर्ती परीक्षा (एचटेट) पास कराने और जेबीटी अध्यापक के पद पर नियुक्ति दिलवाने का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगने के सिलसिले में सदर थाना पुलिस ने एक जेबीटी अध्यापक सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

गांव तलोडा निवासी कपिल से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कपिल और उसकी पत्नी मोनिका शिक्षित बेरोजगार हैं। उनके पहचान के विनोद और जेबीटी अध्यापक पद पर कार्यरत सुरेंद्र ने दोनों की एचटेट परीक्षा पास करवाने और उन्हें जेबीटी अध्यापक के पद पर नियुक्ति दिलाने की बात कही और तमाम कागजात पर उनसे हस्ताक्षर करवाए।

पुलिस के अनुसार, मोनिका के पास उसके पिता की सेवानिवृत्ति से मिले 24 लाख रूपये जमा थे। विनोद ने पति-पत्नी को धोखा देते हुए उनके साथ मिलकर दिल्ली में तीनों के नाम से साझा खाता खुलवा लिया। उन्होंने बताया कि इस बीच विनोद ने नौकरी का झांसा देकर खाते से सारी राशि निकाल ली और उसे वापस नहीं लौटाया।

पुलिस ने बताया कि कपिल ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो विनोद, उसके पिता जयभगवान और सुरेंद्र ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने कपिल की शिकायत पर विनोद, उसके पिता जयभगवान तथा सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए