लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंगः झारखंड में बकरी चोर समझकर दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 12, 2020 12:48 IST

दुमका के पुलिस निरीक्षक अम्बर लकड़ा ने कहा कि काठीकुण्ड के झिलिमिली गांव में मॉब लिंचिंग की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बकरी चोरी के आरोप में पकड़कर पीटा था जिसमें एक की मौत, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे झारखंड में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां बकरी चोर के आरोप में सोमवार को भीड़ ने एक युवक को पीटते-पीटते मौत के घाट उतार दिया।घटना प्रदेश के दुमका जिले के काठीकुण्ड थानाक्षेत्र के झिलीमिली गाँव की है।  

दुमकाः झारखंड में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां बकरी चोर के आरोप में सोमवार को भीड़ ने एक युवक को पीटते-पीटते मौत के घाट उतार दिया, जबकी दूसरा बुरी तरह घायल हुआ है, जिसका इलाज किया जा रहा है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना प्रदेश के दुमका जिले के काठीकुण्ड थानाक्षेत्र के झिलीमिली गाँव की है।  

दुमका के पुलिस निरीक्षक अम्बर लकड़ा ने कहा कि काठीकुण्ड के झिलिमिली गांव में मॉब लिंचिंग की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बकरी चोरी के आरोप में पकड़कर पीटा था जिसमें एक की मौत, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया जा रहा है। कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को किसी से जानकारी मिली कि दो लोग बकरी चोरी करके ले जा रहे हैं, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों ने गांव में से एक बकरी को चुराया, जिसके बाद वे बकरी को उठाकर गांव के बाहर ले गए और वहीं काटने लगे, जिसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने बकरी को काटते देखा तो वे हल्ला मचाने लगे। इसके बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।

एकत्रित भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और गांव में ले आए। इसके बाद उन्होंने एक पेड़ से दोनों युवकों को बांधा और पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दोनों युवकों को भीड़ से छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक युवक की मौत हो गई और दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा है।  

टॅग्स :मॉब लिंचिंगझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह