लाइव न्यूज़ :

झारखंड: 'बिंदी' लगाकर स्कूल जाने पर शिक्षक ने मारा थप्पड़ तो नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, टीचर और प्रिसिंपल गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2023 11:00 IST

धनबाद पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल और आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देधनबाद में एक नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या स्कूल में टीचर से थप्पड़ खाने के कारण छात्रा ने लगाई फांसीशिक्षक ने बिंदी लगाने के लिए लड़की को मारा था थप्पड़

धनबाद: झारखंड से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल में मार खाए जाने के बाद खुदखुशी कर ली। इस सनसनीखैज वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस ने फौरन मामले की जांच की और स्कूल प्रशासन के खिलाफ एक्शन लिया। 

दरअसल, बताया जा रहा है कि धनबाद के एक स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा ने बिंदी लगाकर स्कूल में प्रवेश कर लिया। बिंदी लगाकर जब छात्रा स्कूल पहुंची को टीचर ने उसे इसके लिए थप्पड़ मार दिया।

उषा कुमारी नाम की छात्रा को महिला टीचर ने बुरा-भला कहकर स्कूल के प्रार्थना ग्राउंड में माथे पर बिंदी लगाने को लेकर थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद अपमानित छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने कहा कि लड़की ने घर पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी कॉलोनी में अपने घर में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले लड़की ने एक सुसाइड नोट भी लिखा और उसे अपनी वर्दी में रखा था। पत्र में नाबालिग इस घटना के लिए स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल को जिम्मेदार ठहराया है। 

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार 

गौरतलब है सुसाइड नोट में शिक्षक और प्रिसिंपल का नाम सामने आने के बाद परिजनों ने इसका खूब विरोध किया। मृतका के परिजनों की मांग है कि आत्महत्या के आरोपी शिक्षक और प्रिसिंपल को कड़ी सजा दी जाए।

परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आरोपी शिक्षक और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

हालांकि, तेतुलमारी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई के आश्वासन के बाद विरोध समाप्त हो गया। फिलहाल धनबाद पुलिस ने आरोपी टीचर और प्रिसिंपल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इंडिया टुडे के अनुसार, घटना के बारे में बात करते हुए तेतुलमारी पुलिस के एसएचओ आशीष कुमार यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

घटना सोमवार की है जब छात्रा स्कूल से घर लौटी तो उसने घर में फांसी लगा ली। आशीष कुमार यादव का कहना है कि प्रिंसिपल और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

एसएचओ ने कहा, "मृतक के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हो गया।"

टॅग्स :झारखंडआत्महत्या प्रयासक्राइमJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो