लाइव न्यूज़ :

झारखंड: तांत्रिक ने महिला की आंख निकाली, नाक तोड़ी और त्रिशूल घोंप ले ली जान, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2019 18:24 IST

पीड़िता के शरीर से बुरी आत्मा निकालने की बात कह कर तांत्रिक ने कई दिनों तक उसे यातनाएं दीं. उसने महिला की आंखें निकाल लीं, नाक तोड़ दी, बुरी तरह पीटा और फिर उसने महिला के सीने मे त्रिशूल घोंप दिया.

Open in App

झारखंड के गढवा जिले में अंधविश्वास में एक तांत्रिक ने 47 साल की महिला की यह कहकर हत्या कर दी कि उसके शरीर में बुरी आत्मा ने वास कर लिया है. पीड़िता के शरीर से बुरी आत्मा निकालने की बात कह कर तांत्रिक ने कई दिनों तक उसे यातनाएं दीं. उसने महिला की आंखें निकाल लीं, नाक तोड़ दी, बुरी तरह पीटा और फिर उसने महिला के सीने मे त्रिशूल घोंप दिया. पुलिस ने अब मामले में तांत्रिक आलम देवी और उसके पति सत्येंद्र ओराऊं को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि कोनमंदिरा गांव की रुदनी देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. परिजन ने इसे बीमारी न मानते हुए टोना टोटका समझा और तांत्रिक के पास पहुंच गए. इस दौरान आलम ने रुदनी पर कुछ तंत्र मंत्र का इस्तेमाल किया. लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

उसने परिजनों से कहा कि रुदनी के शरीर में बुरी आत्मा ने वास कर लिया है, उसे निकालने के लिए कुछ दिन उसी के पास रहना होगा.

पुलिस ने बताया कि तंत्र क्रिया करने के दौरान आलम ने रुदनी के शरीर में ‌त्रिशूल घोंप दिया. इससे रुदनी की मौत हो गई. लेकिन परिजनों ने इस संबंध में किसी को भी सूचित नहीं किया और शव को लेकर चुपचाप रवाना हो गए.

हालांकि पुलिस को इस संबंध में मुखबिर से सूचना मिल गई. जिसके बाद नाकाबंदी में परिजनों को शव के साथ पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार शव पर कई जगह चोटों के निशान थे. उसकी आंखें निकाल ली गई थीं, नाक तोड़ दी गई थी और सीने पर बड़ा घाव था. बाद में पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया.

टॅग्स :झारखंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरांची
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट