लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में छात्रा के साथ गैंगरेप, दो दिन बाद सदमे में हॉस्टल में खाया जहर

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 17, 2018 12:08 IST

दिल्ली से रांची जा रही एक 19 साल की युवती के साथ झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में तीन युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया।

Open in App

दिल्ली, 17 फरवरी। दिल्ली से रांची जा रही एक 19 साल की युवती के साथ झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में तीन युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया। घटना के दो दिन बाद ही युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। युवती का अभी गुरुनानक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना 5 फरवरी की है और पीड़िता ने 7 फरवरी को जहर खाकर जाने देने की कोशिश की थी। सदमे की वजह से पीड़िता पुलिस को कुछ भी बयान नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने शुक्रवार 16 फरवरी को पीड़िता के बयान के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्र पंजाब की रहने वाली है। वह रांची के एक प्राइवेट संस्थान में पढ़ाई करती है। 16 फरवरी को जीआरपी थाने में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।

रेल एसपी संगीता कुमारी शुक्रवार को पीड़िता को देखने अस्पताल में पहुंची। युवती से इस मामले की पूरी जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है। जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सीआईडी भी मामले की जांच कर रही है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि पांच फरवरी को आनंद विहार स्टेशन से रात के दस बजे ट्रेन पर चढ़ी थी। दूसरी रात करीब 12 बजे रांची स्टेशन से पहले मुरी के पास एक युवक चढ़ा और पहले उसने छात्रा का मुंह दबा दिया और कोच की लाइट बुझने के बाद दो लड़के और चढ़े और बारी-बारी से छात्रा का रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई थी। जिस वजह से टेंशन में आकर उसने जहर खान लिया। 

ऐसे में यहां कुछ सवाल उठना लाजमी है, चलती ट्रेन में तीन युवक अचानक कहां से आ गए और बोगी पूरी तरह खाली थी क्या? अगर उसमें लोग थे भी तो क्या उन्हें पता नहीं चला?  दूसरा सवाल यह भी है कि छात्रा ने शोर क्यों नहीं मचाया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :रेपदिल्लीझारखंडपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो