लाइव न्यूज़ :

सीएम हेमंत सोरेन को धमकी, अगर नहीं सुधरे तो जान से मार देंगे, पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2020 17:28 IST

ईमेल पर दी गई जान से मारने की धमकी के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पूरे मामले की तफ्तीश के लिए स्‍पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है. सीआइडी ने एसआइटी को ईमेल भेजने वाले अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया है. सीआईडी मामले की शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देप्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपराधियों ने दो अलग-अलग ई-मेल से जान मारने की धमकी दी है. धमकी के बाद से ही मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.सूचना मिली है कि सीआईडी ने उस ईमेल एड्रेस के आईपी एड्रेस को निकाल लिया है जिसके आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है.

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. मुख्यमंत्री को सुधर जाने की नसीहत देते हुए कहा गया है कि अगर नहीं सुधरे तो जान से मार देंगे.

ईमेल पर दी गई जान से मारने की धमकी के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पूरे मामले की तफ्तीश के लिए स्‍पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है. सीआइडी ने एसआइटी को ईमेल भेजने वाले अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया है. सीआईडी मामले की शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपराधियों ने दो अलग-अलग ई-मेल से जान मारने की धमकी दी है. धमकी के बाद से ही मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सूचना मिली है कि सीआईडी ने उस ईमेल एड्रेस के आईपी एड्रेस को निकाल लिया है जिसके आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है. पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश में अपराध अनुसंधान विभाग एसआईटी गठित कर पूरे मामले के अनुसंधान में जुटा हुआ है.

इस मामले में रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है

इस मामले में रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. सूचना मिली है कि सीआईडी ने उस ईमेल एड्रेस के आईपी एड्रेस को निकाल लिया है, जिसके आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी दिए जाने पर झामुमो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर ऐसी हरकत की गई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी. राजनीतिक प्रतिद्वंदिता पर मनोज पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री की छवि ऐसी है कि सभी राजनीतिक दलों के लोग उनके बेहद करीब हैं. लिहाजा उन्होंने किसी भी राजनीतिक धमकी से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि इसके पीछे जिस किसी का भी हाथ होगा सरकार कडी कार्रवाई करने से नहीं चूकेगी.

यहां उल्लेखनीय है कि पहले भी झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी इसी तरह की जाने से मारने की धमकी ई मेल के जरिये मिली थी. तब इस मामले में उत्तराखंड से एक कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी हुई थी. वहीं, गिरिडीह जिले के एक सिरफिरे युवक ने भी राजभवन, मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी पूर्व में दी थी. जिसका पुलिस ने खुलासा किया था. अब इस नए ईमेल से सीआईडी पूरे मामले की पड़ताल में सक्रिय हो गई है. मुख्‍यमंत्री को भेजे गए ईमेल के संबंध में तकनीकी जानकारियां जुटाई जा रही हैं. लेकिन इन सबके बीच मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंडहेमंत सोरेनरघुवर दासशिबू सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?