लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग मां और बेटी पर लगा काला जादू का आरोप, सरेआम गांव में सिर मुंडवा कर पिलाया गया मैला

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2018 11:35 IST

झारखंड की राजधानी रांची के दुलमी गांव में लोगों ने मिलकर 65 साल की महिला और उसकी 35 साल की बेटी पर काला जादू का आरोप लगाया है।

Open in App

रांची, 18 फरवरी। झारखंड की राजधानी रांची के आसपास इलाके से अक्सर ही अंधविश्वास और जादू टोना वाली खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला रांची  सोनाहातू थाना क्षेत्र के बोंगादार-दुलमी गांव का है। जहां काला जादू के चक्कर में एक मां-बेची का सिर मुंडवा दिया गया है। इतना ही नहीं सिर गंजा करने के बाद उन्हें गंदी चीज ( मैला) भी पिलाया गया है। न्यूज एजेंसी ANI को पुलिस ने बताया कि एक दर्जन से अधिक गांव वालों ने मिलकर एक 65 साल की महिला और उसकी 35 साल की बेटी को गुरुवार 15 फरवरी सरेआम गांव में सिर मुंडवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि गांव में एक महिला और उसके घर के 6 सदस्य बीमार पड़ गए थे। जिसको दिखवाने के लिए गांव के ही एक आदमी को बुलाया गया। उस शख्स ने ही यह दावा किया था कि इनमें से दो महिलाओं के ऊपर किसी बुरी शक्ति का साया है। जिसके बाद उस बीमार महिला और उसकी बेटी को घर से घसीट कर बाहर लाया गया और उनका सिर गंजा कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत पत्र में लिखवाया है कि उन्हें घर से घसीट कर एक नदी के पास ले जाया गया था, जहां उनके सिर मुंडवाया गया था। जिसके बाद गांव वालों ने उन्हें जबरदस्ती सफेद साड़ी पहन कर सेप्टिक टैंक का पानी पीने के लिए मजबूर भी किया और पिलाया।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा