लाइव न्यूज़ :

झारखंड: प्रधानमंत्री रिलीफ फंड के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगे 52.58 लाख रुपए, चार गिरफ्तार 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2020 15:00 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम केयर रिलीफ फंड डॉट कॉम नाम से एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर उसमें अपील की गई कि कोरोना संकट के समय गरीबों की मदद के लिए सहायता राशि इस फंड में डालें.

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों नूर हसन और मो. इफ्तेखार (दोनों सगे भाई) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.पुलिस अभी और भी तह में जाकर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है.

रांची:झारखंड में ठगों के द्वारा प्रधानमंत्री रिलीफ फंड के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने हजारीबाग सदर थाना इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस फर्जी वेबसाइट के माध्यम से लोगों से अबतक 52.58 लाख रुपए की ठगी किये जाने की बात सामने आ चुकी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम केयर रिलीफ फंड डॉट कॉम नाम से एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर उसमें अपील की गई कि कोरोना संकट के समय गरीबों की मदद के लिए सहायता राशि इस फंड में डालें. वेबसाइट में जिन अकाउंट का उल्लेख किया गया, उसमें खाताधारक का नाम भी पीएम केयर लिखा गया था. जब पंजाब नेशनल बैंक हजारीबाग की बड़ी बाजार शाखा के मैनेजर सुजीत कुमार सिंह और यूनियन बैंक शाखा अन्नदा चौक के मैनेजर अमित कुमार ने उक्त खाता को सर्च किया तो दोनों खाता के खाताधारक सगे भाई निकले.

ये लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस पर शाखा प्रबंधक को संदेह हुआ. उन्होंने सदर थाने में अलग-अलग आवेदन देकर फर्जी वेबसाइट और अकाउंट के माध्यम से कुल 52.58 लाख का डिजिटल माध्यम से ठगी करने का उल्लेख किया था. इसके बाद पुलिस जब जांच में जुटी तो राज खुलता गया. 

बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा की जा रही जांच के दौरान मुफस्सिल थाना के ग्राम पौता निवासी विकास मुर्मू के खिलाफ सात लाख और गुरहेत टोला दहवा निवासी बबलू हेंब्रम के बैंक खाते में 11 लाख रुपए ट्रांजेक्शन किए जाने के प्रमाण मिले हैं. वहीं, मुख्य सरगना ओरिया निवासी परमेश्वर साहू अभी भी फरार चल रहा है. 

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों नूर हसन और मो. इफ्तेखार (दोनों सगे भाई) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस अभी और भी तह में जाकर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है.

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए