झारखंड: मेला देखने गई थी बच्ची, मिट्टी में दफन मिला शव, हत्या से पहले बलात्कार की आशंका

By भाषा | Published: February 8, 2020 06:38 AM2020-02-08T06:38:08+5:302020-02-08T06:38:27+5:30

पुलिस ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची पांच फरवरी को मेला देखने के लिए निकली थी। वह वापस नहीं लौटी और शुक्रवार को पुलिस ने मिट्टी में दफनाया हुआ उसका शव बरामद किया।

Jharkhand: Missing girl body found in Dumka, suspected of rape before murder | झारखंड: मेला देखने गई थी बच्ची, मिट्टी में दफन मिला शव, हत्या से पहले बलात्कार की आशंका

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गाँव की सात साल की लापता बच्ची का शव मिला है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिये जाने की आशंका है। बच्ची पिछले दो दिन से घर से गायब थी।

झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गाँव की सात साल की लापता बच्ची का शव मिला है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिये जाने की आशंका है। बच्ची पिछले दो दिन से घर से गायब थी।

पुलिस ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची पांच फरवरी को मेला देखने के लिए निकली थी। वह वापस नहीं लौटी और शुक्रवार को पुलिस ने मिट्टी में दफनाया हुआ उसका शव बरामद किया।

शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बच्ची के नाना के बयान के आधार पर उसके चचेरे चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

रामगढ़ थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि हत्या से पहले बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। 

Web Title: Jharkhand: Missing girl body found in Dumka, suspected of rape before murder

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे