लाइव न्यूज़ :

झारखंडः लॉ की छात्रा को बंदूक की नोक पर उठाया, ईंट भट्ठे ले जाकर 12 लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 10:17 IST

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय कानून की छात्रा अपने दोस्त के साथ सड़क किनारे बैठी थी। तभी कुछ अनजान युवक आए और अगवा करके किया गैंगरेप।

Open in App
ठळक मुद्दे25 वर्षीय कानून की छात्रा अपने दोस्त के साथ सड़क किनारे बैठी थी। तभी कुछ अनजान युवक आए और छात्रा को अगवा करके गैंगरेप किया।

झारखंड पुलिस ने गुरुवार (28 नवंबर) को गैंगरेप के सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक कार, बाइक, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक कट्टा, आठ मोबाइल फोन और एक पीड़िता का क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय कानून की छात्रा अपने दोस्त के साथ सड़क किनारे बैठी थी। तभी कुछ अनजान युवक आए और अगवा करके गैंगरेप किया।

आरोपियों की शिनाख्त हुई

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील मुंडा, कुलदीप ओरांव, सुनील ओरांव, संदीप टिर्के, अजय मुंडा, राजन ओरांव, नवीन ओरांव, बसंत कच्छप, रवि ओरांव, रोहित ओरांव और रिषि ओरांव शामिल हैं। 

रांची के कांके की घटना

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 25 नवंबर को 25 वर्षीय कानून की छात्रा अपने दोस्त के साथ सड़क किनारे बैठी थी। उसी समय कुछ अनजान युवक आए और वहीं रुक गए। उन्होंने छात्रा को बंदूक की नोक पर अगवा किया और एक ईंट भट्ठे ले गए। वहां 12 लोगों ने मिलकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कार, बाइक, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक कट्टा, आठ मोबाइल फोन और एक पीड़िता का क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

टॅग्स :झारखंडगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह