लाइव न्यूज़ :

झारखंड खूंटी गैंगरेप: आरोपी निकला उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर, पुलिस ने जारी किया स्कैच

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 20:32 IST

झारखंड पुलिस ने आरोपी की पहचान बताने वालों के लिए 50 हजार का इनाम रखा है। गैंगरेप मामले की जांच करने आयोग की दो सदस्यीय टीम खूंटी पहुंची है।

Open in App

रांची, 23 जून:( एस.पी.सिन्हा):  रांची से सटे खुंटी जिले के अड़की में नुक्कड़ नाटक करने गई 5 युवितयों से गैंगरेप की घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की दो सदस्यीय टीम झारखंड महिला आयोग की टीम के साथ खूंटी पहुंच गई है. यह टीम जिले के उपायुक्त और पुलिस कप्तान से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी लेगी. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने बताया कि यह टीम घटनास्थल का भी दौरा करेगी. उन्होंने कहा कि महिला आयोग की राष्ट्रीय सचिव प्रीति कुमार के साथ शालिनी भी आई हैं. वहीं, राज्य महिला आयोग की टीम में चेयरमैन के साथ देवकी रानी बड़ाइक, चंद्रशेखर  झा, अमित कुमार और रिंकी कुमारी शामिल हैं. सर्किट हाउस में उपायुक्त के साथ बैठक करने के बाद यह टीम जांच की दिशा तय करेगी. उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि सभी पीड़िताओं की मेडिकल जांच करा ली गई है. मेडिकल रिपोर्ट एक-दो दिनों में आ जाएगी. 

आरोपियों में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर भी

गैंगरेप की घटना के चार दिन के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. सिर्फ एक आरोपी की तस्वीर जारी की है. बताया जा रहा है कि इस कांड के जिस आरोपी की तस्वीर पुलिस ने जारी की उसकी पहचान हुई है. आरोपी उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर निकला है. उसका नाम बाजी समद उर्फटकला बताया जाता है. वह अक्सर हथियारों के साथ खूंटी के जंगलों में देखा जाता है. 

एक आरोपी का स्केच जारी, 50 हजार का इनाम घोषित

एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के मुताबिक पुलिस ने पांच में से एक आरोपी का स्केच जारी किया है और आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्तिको 50,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. जो भी व्यक्ति इस घटना और दोषियों की जानकारी देगा उसकी सूचना गुप्त रखी जाएगी.

पीड़िताओं के मोबाइल से भी वीडियो रिकार्डिंग की थी

गैंगरेप की घटना की अपराधियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की, तस्वीर भी ली. इसे लेकर आईटी एक्ट के तहत कांड भी दर्ज किया गया है़. अपराधियों ने पीड़िताओं के मोबाइल से भी वीडियो रिकार्डिंग की है. इसके बाद अपराधियों ने उस मोबाइल की मेमोरी चिप निकाल ली. लेकिन वीडियो मोबाइल में ही रह गया. यह वीडियो पुलिस के हाथ लगी है, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पत्थलगड़ी करनेवालों ने ही घटना को अंजाम दिया है, लेकिन इसमें कौन-कौन शामिल थे? इसकी जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई है.

फादर अल्फांसो के खिलाफ भी केस दर्ज

एसपी के मुताबिक पीड़ित युवितयों को अगवा किए जाने के दौरान फादर अल्फांसो वहां मौजूद थे. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी. उन्होंने कुछ सिस्टर को बचा लिया, लेकिन पीड़ित युवितयों को बचाने का प्रयास नहीं किया. इसी कारण पीड़ित युवितयों के बयान पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनके खिलाफ भादवि की धारा 341, 342, 323,  363, 365, 328, 506, 201, 120बी के तहत कांड संख्या 21/18 दर्ज किया गया है. फादर को फिलहाल पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है. जरूरत पर नोटिस देकर उन्हें फिर बुलाया जाएगा.

 

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला