लाइव न्यूज़ :

साइबर क्राइम का मुख्यालय बना जामताड़ा, अमेरिका तक पहुंचा अपराधियों का खौफ, अनपढ़ लोगों के फ्रॉड पर करेगा रिसर्च

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2021 19:35 IST

झारखंड के जामताडा जिले में साइबर अपराध का पहला कांड करमाटांड़ थाना में 2013 में दर्ज किया गया था. साइबर अपराधियों ने सबसे पहले ऑफर के नाम पर ठगी शुरू की.

Open in App
ठळक मुद्दे यूएसए की टेक्निकल टीम रिसर्च करेगी कि कैसे कम पढे़-लिखे या अनपढ़ लोग टेक्नोलॉजी के मामले में इतने एक्सपर्ट हैं. जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा को भी अधिकारिक सूचना मिली है और सहयोग के लिए कहा गया है.साइबर अपराधियों में अधिकांश अशिक्षित हैं. दरअसल, साइबर अपराध के लिए जामताड़ा चर्चित हो चुका है.

रांचीः झारखंड के जामताड़ा जिले का नाम सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं. यहां साइबर अपराधियों के आगे सभी लोग बौने साबित होने लगे हैं.

हाल यह है कि आईआईटी कर आइटी क्षेत्र में जितनी महारत हासिल नही कर पाते होंगे, उससे ज्यादा यहां अंगूठा छाप कमाल दिखा दे रहे हैं. अब ऐसे लोगों पर रिसर्च करने विश्व का सबसे शक्तिशाली माना जानेवाला देश यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) दिलचस्पी दिखाई है. यहां उल्लेखनीय है कि जामताड़ा जिले में अनपढ़ आदमी आइटी के इस्तेमाल में महारत हासिल कर लाखों की कमाई करने लगे हैं.

वह भी कमाई का जरिया साइबर अपराध के रूप में है. जामताड़ा के साइबर अपराधियों पर यूएसए की टेक्निकल टीम रिसर्च करेगी कि कैसे कम पढे़-लिखे या अनपढ़ लोग टेक्नोलॉजी के मामले में इतने एक्सपर्ट हैं. इस संदर्भ में जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा को भी अधिकारिक सूचना मिली है और सहयोग के लिए कहा गया है.

यहां के साइबर अपराधियों में अधिकांश अशिक्षित हैं. दरअसल, साइबर अपराध के लिए जामताड़ा चर्चित हो चुका है. जैसे ही किसी साइबर अपराध की खबर सामने आती है लोगों के मन में जामताड़ा की तस्वीर उभर आती है.

जामताड़ा के साइबर अपराधियों को लेकर कई वेब सीरीज भी बन चुकी हैं. भारत का शायद ही कोई ऐसा राज्य या जिला होगा, जो इन अपराधियों से अछूता है. हाल यह है कि अन्य राज्य की पुलिस का जामताड़ा जिला में आना तो अब रूटीन जैसा हो गया है.

इस संबंध में जामताड़ा के एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर पर डीजीपी रैंक के अधिकारियों के साथ आंतरिक सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में इस बार साइबर अपराध का मुद्दा सूची में टॉप पर था. जिस पर कंट्रोल करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई थी.

इसी चर्चा के दौरान अमेरिका की रिसर्च टीम की ओर से इन साइबर अपराधियों पर रिसर्च किए जाने की बात सामने आई. इस बात की जानकारी उनको भी दी गई है और टीम के आने पर सहयोग करने की बात कही गई है. इसतरह से जामताड़ा के अनपढ़ों पर अमेरिका के लोग भी अध्ययन करेंगे कि आखिर ये इस मामले में इतना पारंगत कैसे हो गये? 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए