लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुरः महिला सिपाही ने अपने सहयोगी पर लगाया है दुष्कर्म का आरोप, अरेस्ट, पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2020 15:45 IST

घटना जमशेदपुर के सिदगोडा प्रोफेशनल कॉलेज कोविड केयर सेंटर में घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल सिंह सिदगोडा थाने का सिपाही है, जो कोविड सेंटर में ही सुरक्षा में तैनात था.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सिपाही से कहा कि नीचे संक्रमण के चलते कमरा ठीक नहीं है. इसलिए ऊपर में कमरा दिखा देते हैं, जो सुरक्षित है. बहकावे में महिला सिपाही आ गई और अनिल सिंह के साथ ऊपर के कमरे में चली गई, जो खाली था. वहीं, अनिल ने धमकाते हुए दुष्कर्म किया.पीड़िता रोने लगी तो अनिल सिंह ने कहा कि यदि वह यह बात किसी से बताती है तो उसकी और उसके परिवार की वह हत्या कर देगा. इससे महिला सिपाही डर गई.

रांचीः झारखंड के जमशेदपुर में एक महिला सिपाही ने अपने ही विभाग के एक सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई है और सिदगोडा थाना में सिपाही अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है.

वहीं इस संबंध में सिपाही अनिल कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना जमशेदपुर के सिदगोडा प्रोफेशनल कॉलेज कोविड केयर सेंटर में घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल सिंह सिदगोडा थाने का सिपाही है, जो कोविड सेंटर में ही सुरक्षा में तैनात था.

वहीं, पीड़िता दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार सिदगोडा की एक महिला बंदी के साथ यहां प्रतिनियुक्त थी. महिला सिपाही ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव बंदी के साथ कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी पर थी. उसके पास सिपाही अनिल सिंह घटना वाले दिन शाम 6.30 बजे आया और बातचीत की. उसने महिला सिपाही से कहा कि नीचे संक्रमण के चलते कमरा ठीक नहीं है. इसलिए ऊपर में कमरा दिखा देते हैं, जो सुरक्षित है.

उसके बहकावे में महिला सिपाही आ गई और अनिल सिंह के साथ ऊपर के कमरे में चली गई, जो खाली था. वहीं, अनिल ने धमकाते हुए दुष्कर्म किया. उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया व जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद जब पीड़िता रोने लगी तो अनिल सिंह ने कहा कि यदि वह यह बात किसी से बताती है तो उसकी और उसके परिवार की वह हत्या कर देगा. इससे महिला सिपाही डर गई.

बताया जाता है कि घटना के दूसरे दिन पीड़िता ने अपने वरीय अधिकारी को पुलिस लाइन में जाकर घटना की शिकायत की, जिसमें डीएसपी सीसीआर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया. जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर 24 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया.

इसके बाद अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला सिपाही की बहाली अनुकंपा के आधार पर हुई है. उसके पति एएसआई थे, जिनकी पलामू में मौत हो गई थी. मृत्यु के बाद पत्नी को बहाल किया गया. महिला सिपाही सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर की निवासी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई