लाइव न्यूज़ :

झारखंड: जमशेदपुर में दरिंदों ने विक्षिप्त महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, 85 विक्षिप्त गर्भवती

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2019 19:32 IST

सर्वे में यह पाया गया है कि जो विक्षिप्त महिलाएं मां बनने वाली हैं, उनका कोई ठिकाना नहीं है. वह कभी बाजार तो कभी बंद क्वार्टर में तो कभी स्टेशन पर भटकती रहती हैं और ठिकाना बनाती है.

Open in App
ठळक मुद्देछह माह के सर्वे के बाद यह पाया है कि 85 विक्षिप्त महिलाएं गर्भवती हैं और मां बनने वाली है. सर्वे में यह पाया गया है कि जो विक्षिप्त महिलाएं मां बनने वाली हैं, उनका कोई ठिकाना नहीं है.

झारखंड में लौहनगरी के नाम से प्रसिद्ध जमशेदपुर शहर से एक दिल दहलादेने वाली खबर सामने आई है, जिसमें विक्षिप्त महिलाएं भी दरिंदों के हवस की शिकार होने से नही बच सकी हैं. नशा करने वाले बच्चों तथा बाल मजदूरी पर सर्वे करने वाली संस्था बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान ने छह माह के सर्वे के बाद यह पाया है कि 85 विक्षिप्त महिलाएं गर्भवती हैं और मां बनने वाली है. 

सर्वे में यह पाया गया है कि जो विक्षिप्त महिलाएं मां बनने वाली हैं, उनका कोई ठिकाना नहीं है. वह कभी बाजार तो कभी बंद क्वार्टर में तो कभी स्टेशन पर भटकती रहती हैं और ठिकाना बनाती है. सबसे अधिक विक्षिप्त गर्भवती स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र में पाई गई है. अगर यह खुलासा सही है तो सवाल यह उठता है कि इधर-उधर भटकने वाली विक्षिप्त महिलाएं कैसे गर्भवती हुई‍? इनके साथ दुष्कर्म किया गया है या कोई गिरोह काम कर रहा है जो विक्षिप्त महिला को मां बना कर इनके बच्चों को बेचने में लगा है. छह माह तक किये गये सर्वे में शहर के क्षेत्रों में भटकने वाली 85 विक्षिप्त गर्भवती महिलाएं चिह्नित की गई है. ऐस एमें यह आशंका व्यकत किया जा रहा है कि विक्षिप्त महिलाओं को मां बनाकर नवजात को बेचने का धंधा करने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है. 

बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान के मुख्य संयोजक सदन कुमार ठाकुर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज की कुरीतियों को उजागर करना है. ऐसे में यह पाया गया है कि जमशेदपुर में विक्षिप्त के साथ दुष्कर्म हो रहा है और उसकी आड़ में नवजात को बेचने वाला गिरोह भी सक्रिये है. 

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान थानावार विक्षिप्त गर्भवती का आंकडा कुछ इस प्रकार है. मानगो में 5 विक्षिप्त महिलाएं गर्भवती पाई गई हैं. उसी प्रकार आजादनगर में 5, एमजीएम में 3, उलीडीह में 3, सीतारामडेरा में 6, सीतारामडेरा में 1, बिरसानगर में 3, टेल्को में 4, गोविंदपुर में 2, साकची में 8, बिष्टुपुर में 10, जुगसलाई में 7, बागबेडा (स्टेशन समेत) में  14, बर्मामाइंस में 3, परसुडीह में 3, सुंदरनगर में 2, सोनारी में 2, कदमा में 2, और गोलमुरी में 2 विक्षिप्त महिलाएं गर्भवती पाई गई हैं. ऐसे में सबसे बड़ी बात यह सामने आई है कि अब इनके बच्चों का लालन-पालन कैसे होगा? अगर नही तो बच्चा बेचने वाला गिरोह इनके भी बच्चों को बेच डालेंगे. अब संस्था इस बात पर मंथन कर रहा है कि आखिर इन्हें बचाने का क्या उपाय हो सकता है? वैसे सरकारी स्तर पर संभाव प्रतित नही होता है.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला