लाइव न्यूज़ :

झारखंड: ‘डायन’ बताकर एक ही परिवार के 4 लोगों को खिलाया मानव मल, गर्म लोहे से शरीर को दागा

By भाषा | Updated: September 26, 2022 07:49 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें जबरन मल-मूत्र पिलाया गया है और गर्म लोहे की छड़ों से शरीर को दागा भी गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘जादू-टोना’ करने के आरोप में पिटाई कर जबरन मल-मूत्र पिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रांची:झारखंड में दुमका के अस्वारी गांव में ‘जादू-टोने’ का आरोप लगाकर तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोगों को गर्म लोहे की छड़ों से प्रताड़ित करने के बाद उन्हें मल-मूत्र पीने के लिए विवश किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित अस्वारी गांव में ‘डायन’ बताकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं और एक पुरुष को भयावह रूप से प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें जबरन मल-मूत्र पिलाया गया और गर्म लोहे की छड़ों से शरीर को दागा भी गया। सरैयाहाट के थाना प्रभारी विनय कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अमानवीय प्रताड़ना का यह दौर शनिवार की रात आठ बजे से रविवार तक चला। 

पिटाई के बाद जबरन पिलाया मल-मूत्र

थाना प्रभारी ने बताया कि अस्वारी गांव के ही लोगों ने ‘जादू-टोना’ करने के शक में तीन ग्रामीण महिलाओं- रसी मुर्मू (55), सोनमुनी टुड्डू (60) और कोलो टुड्डू (45) तथा श्रीलाल मुर्मू नामक 40-वर्षीय पुरुष की जमकर पिटाई की तथा उसके बाद उन्हें जबरन मल-मूत्र पिलाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार इस कदर सहमा हुआ था कि किसी ने पुलिस से मदद मांगने की हिम्मत तक नहीं की। 

पुलिस ने पीड़ितों की बचाई जान

अधिकारी ने बताया कि रविवार को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस बल ने गांव में जाकर चारों पीड़ितों को छुड़ाकर इलाज के लिए सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने सोनामुनी टुड्डू और श्रीलाल मुर्मू की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर के एक अस्पताल भेज दिया। 

थाना प्रभारी के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए धरपकड़ जारी है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीझारखंडदुमका लोकसभा सीटPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?