लाइव न्यूज़ :

झारखंडः एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने बुराड़ी पैटर्न पर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अहम खुलासे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2018 14:43 IST

झारखंड के हजारीबाग में देर रात एक ही परिवार के 6 लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मौके से दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं।

Open in App

रांची, 15 जुलाईः झारखंड हजारीबाग जिले के जिला मुख्यालय में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां शनिवार की देर रात दिल्‍ली के बुराडी कांड जैसे ही एक परिवार के छह सदस्यों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जांच में मौत की वजह कर्ज को बताया जा रहा है, लेकिन हत्या के कारणों को तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग में यह घटना खजांची तालाब स्थित सीडीएम अपार्टमेंट की है। पडोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां घर के मुखिया समेत दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे मृत पाए गए। 

पुलिस ने घटना स्‍थल से दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं। इनमें जिन कारणों का उल्‍लेख किया गया है वे हैं- बीमारी, दुकान बंद, दुकानदारों का बकाया न देना और कर्ज। इस सुसाइड नोट पर यह भी जिक्र है अमन को लटका नहीं सकते थे इसलिए उसकी हत्या की गई। वहीं पडोसियों ने बताया कि परिवार का मुखिया नरेश महेश्वरी बीते काफी दिनों से परेशान थे। इस बाबत डीएसपी चंदन वत्‍स ने बताया कि प्रथम दृष्‍टया देखने पर ये आत्‍महत्‍या का मामला लग रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। इसके बाद ही जांच की कार्रवाई को आगे बढाया जाएगा। वहीं मरने वालों में दो महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्‍चे शामिल हैं।

यहां उल्लेखनीय है कि दिल्ली के बुराडी में बीते दिनों एक परिवार के 11 लोगों की सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि हजारीबाग में छह लोगों में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी। एक बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि एक बच्ची को जहर देकर मारा गया। एक महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। ऐसा लगता है कि परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद सबसे अंत में नरेश अग्रवाल ने छत से कूदकर जान दे दी। यह सुसाइड नोट घर के मुखिया यानि बाकी पांचों सदस्यों का कत्ल करने वाले नरेश ने लिखकर छोडा था।

इस नोट ने उन कारणों को उगला जिनमें उलझकर नरेश अपनी ही मां, पत्नी और बच्चों का हत्यारा बन गया। नरेश ने चार लिफाफे छोडे थे। एक लिफाफे में पावर ऑफ अटोर्नी थी। ब्राउन लिफाफे पर लाल स्याही से लिखा है कि अमन को लटका नहीं सकते थे, इसलिए उसकी हत्या करनी पडी। अमन नरेश का दस साल का बेटा था। जिसको उसके ही बाप ने मौत की नींद सुला दी। ऐसा ही नरेश ने अपनी बेटी के साथ किया। नरेश ने बेटी का गला नहीं बल्कि उसकी हंसी, किलकारी उसके सपने, सबका गला घोंट दिया।

इसके नीचे नीली स्याही से मोटे अक्षरों में सुसाइड नोट में लिखा है, बीमारी+दुकान बंद+दुकानदारों का बकाया न देना+बदनामी+कर्ज= तनाव (टेंशन)= मौत।

इन्हीं कारणों ने पहले बेकसूर और कसूरवार दोनों की जान ले ली। परिजनों ने बताया कि नरेश पर 50 लाख से भी ज्यादा का कर्ज था और जिससे वो डिप्रेसन में रहता था। मृतकों के नाम नरेश अग्रवाल, महावीर माहेश्वरी, किरण अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अन्वी अग्रवाल और अमन अग्रवाल हैं। किरण माहेश्वरी और उनकी बहू प्रीति अग्रवाल का शव एक कमरा में मिला है जबकि दूसरे कमरे में महावीर माहेश्वरी और उनके पोते अमन का शव मिला। नरेश की तीन साल की बेटी अन्वी का शव बरामदे में पडा मिला।

नरेश अग्रवाल का शव फ्लैट के नीचे कम्पाउंड में मिला। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है। कहा जा रहा है कि एक साथ छह लोगों की मौत के इस मंजर से ऐसा लगता है कि किसी ने इन सबकी हत्या कर दी है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही कुछ भी कह पाने की स्थिति में होगी। जानकारों के अनुसार सामूहिक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस तत्परता और सक्रियता से अनुसंधान में जुटी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंडबुराड़ी कांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण