लाइव न्यूज़ :

झारखंडः आतंकी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और नक्सलियों में गहरे संबंध, जांच के दौरान एनआईए ने किया बड़ा खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2023 21:47 IST

छत्तीसगढ़ में साल 2010 में हुए बड़े नक्सली हमले के बाद आतंकी संगठन पीएलए प्रमुख ने माओवादी संगठन के महासचिव को बधाई दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में 76 जवानों की जान चली गई थी।आतंकी संगठन पीएलए ने नक्सली संगठन की मदद की थी।ईमेल और अन्य संचार माध्यमों के जरिए बातचीत हो रही थी।

रांचीः एनआईए के द्वारा झारखंड में की गई जांच में आतंकी संगठन से नक्सलियों के कनेक्शन की खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद झारखंड सरकार और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एनआईए के खुलासे के मुताबिक, झारखंड में नक्सलियों को ट्रेंड करने के लिए आतंकी संगठन से संपर्क साधा गया था।

आतंकी संगठन पीएलए यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भाकपा- माओवादी के बीच इसको लेकर एक बैठक भी हुई थी। जांच में यह भी पता चला है कि छत्तीसगढ़ में साल 2010 में हुए बड़े नक्सली हमले के बाद आतंकी संगठन पीएलए के प्रमुख ने माओवादी संगठन के महासचिव को बधाई दी थी।

छत्तीसगढ़ में हुए इस नक्सली हमले में 76 जवानों की जान चली गई थी। इस हमले के दौरान आतंकी संगठन पीएलए ने नक्सली संगठन की मदद की थी और दोनों संगठनों के बीच ईमेल और अन्य संचार माध्यमों के जरिए बातचीत हो रही थी। आतंकी संगठन नक्सलियों की मदद से देश विरोधी साजिश रची थी।

इसको लेकर पीएलए ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कार्यालय भी बनाया था, जहां नक्सलियों और आतंकियों की कई बैठके भी हुई थीं। उल्लेखनीय है कि एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने असम के एक 12 साल पुराने आतंकी संगठन पीएलए और माओवादियों के कनेक्शन के मामले में दो नक्सलियों को 5 से 8 साल की सजा सुनाई है।

अलग देश बनाने की मांग को लेकर आतंकी संगठन पीएलए मणिपुर में सक्रिय है। अपने स्थापना काल के बाद से ही पीएलए सेना के साथ साथ पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को अपना निशाना बनाता रहा है। अब नक्सलियों के आतंकी संगठन से खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडनक्सलछत्तीसगढ़ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए