लाइव न्यूज़ :

झारखंड: जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

By भाषा | Updated: July 23, 2020 04:54 IST

भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने हाल ही में भू माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) से भाजपा में शामिल हुए थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हत्या को लेकर पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से जान गई। सीएम रघुबर दास ने कहा कि अगर 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा सड़कों पर उतर आएगी।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पेशे से वकील प्रकाश यादव को मंगलवार रात कुछ लोगों ने बिरसानगर थाना इलाके में स्थित उनके घर से बाहर बुलाया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यादव ने हाल ही में भू माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। उनकी सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।

यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के सदस्य थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हत्या को लेकर पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते यादव की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा सड़कों पर उतर आएगी।  

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार