लाइव न्यूज़ :

झांसीः सौतेली बेटी को पसंद नहीं करती थी दूसरी पत्नी आकांक्षा शुक्ला, पति अमित शुक्ला के साथ ऐसे रचा साजिश और घर से बाहर खेल रही बेटी को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2025 15:59 IST

Jhansi: 26 अगस्त 2021 को गुरसराय थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में रहने वाले अमित शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नाबालिग बेटी खुशी घर के बाहर खेल रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।पुलिस ने मामले की छानबीन में कुछ और पाया। पुलिस द्वारा जांच के बाद पति-पत्नी को आरोपी बनाया गया था।

Jhansi: झांसी जनपद के ग्रामीण इलाके में करीब चार साल पहले अपनी बेटी की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गए उसके पिता और सौतेली मां को यहां की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता राजेन्द्र रावत ने बताया कि 26 अगस्त 2021 को गुरसराय थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में रहने वाले अमित शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी खुशी घर के बाहर खेल रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बाद में पुलिस ने मामले की छानबीन में कुछ और पाया। जांच में पाया गया कि अमित शुक्ला की पहली पत्नी की मौत हो गई थी जिससे उनकी खुशी नाम की एक बेटी है। बाद में, अमित ने आकांक्षा शुक्ला से दूसरी शादी कर ली थी। आकांक्षा सौतली संतान को पसंद नहीं करती थी और इसी कारण दंपति ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा जांच के बाद पति-पत्नी को आरोपी बनाया गया था।

मामले में आरोप साबित हो जाने पर, शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा अमित शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला सहित आकांक्षा शुक्ला पत्नी अमित शुक्ला निवासी कटरा बाजार गुरसराय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उनपर 20 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?