लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सपा सभासद बाला लखंदर की गोली मारकर हत्या, कई लोगों से थी रंजिश, जमीन विवाद का मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2021 13:22 IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार की रात नगर पालिका के सभासद बाला लखंदर उर्फ बाला यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।यादव जमीन के कारोबार से जुड़े थे और उनकी कई लोगों से रंजिश थी। पुलिस इसी पहलू पर विशेष ध्यान देते हुए मामले की जांच कर रही है।

जौनपुरःउत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के सभासद बाला लखंदर उर्फ बाला यादव (50) की हत्या कर दी। 

जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार की रात नगर पालिका के सभासद बाला यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उपाधीक्षक (शहर) जितेंद्र दुबे के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी सभासद बाला लखंदर उर्फ बाला यादव (50) सोमवार की रात 8:30 बजे सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े थे।

उसी समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि यादव जमीन के कारोबार से जुड़े थे और उनकी कई लोगों से रंजिश थी। पुलिस इसी पहलू पर विशेष ध्यान देते हुए मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बताया जा रहा है कि बदमाश एक दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे और सपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सभासद की हत्या कर बदमाश आराम से फरार हो गए, सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच मे जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के कई खोखे बरामद किया, हत्या के बाद रेलवे स्टेशन इलाके में हड़कंप मच गया।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा