लाइव न्यूज़ :

जामताड़ाः पति ने जींस पहनने से किया मना, पत्नी ने चाकू के गोदकर हत्या की, दो महीने पहले हुई थी शादी, जानिए

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2022 22:00 IST

झारखंड के जामताड़ा जिले में जोड़भीटा गांव का मामला है. पति ने जींस पहनकर घर से बाहर नहीं निकलने की बात कही थी.

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी ने पति की चाकू के गोदकर हत्या कर दी. जींस पहनकर पत्नी मेला देखने गयी थी.पति घर पर उसका इंतजार कर रहा था.

रांचीः झारखंड के जामताड़ा जिले में जोड़भीटा गांव में एक पत्नी ने महज इस बात पर पति की हत्या कर दी क्योंकि पति ने जींस पहनकर घर से बाहर नहीं निकलने की बात कही थी. जो महिला को नागवार गुजरा. शादी के दो महीने भी नहीं हुए थे कि पत्नी ने पति की चाकू के गोदकर हत्या कर दी. 

 

दरअसल, दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. जींस पहनकर पत्नी मेला देखने गयी थी. वहीं पति घर पर उसका इंतजार कर रहा था. जब पत्नी घर आई तब उसे देखकर पति हैरान रह गया. कहने लगा कि तुम जींस पहनकर बाहर नहीं निकला करो. समाज के लोग क्या कहेंगे? अभी दो महीने पहले ही शादी हुई है और बहू जींस पहनकर घूम रही है.

इस बात को लेकर उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की. इतना सुनते ही पत्नी आग-बबुला हो गयी. उसने आव देखा ना ताव किचेन से चाकू लेकर उसने पति पर हमला कर दिया. जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे पास के ही अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी.

जानकारी के अनुसार जोड़भीटा गांव के रहने वाले आंदोलन टूडू की दो महीने पहले पुष्पा हेंब्रम से शादी हुई थी. खुद पुष्पा ने भी चाकू मारने की बात को स्वीकारा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए