लाइव न्यूज़ :

जामताड़ा और गुमला में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल, सीएम सोरेन ने दुख जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 19:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। पिकअप वैन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।तेज रफ्तार ट्रक ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी।

रांचीः झारखंड के जामताड़ा और गुमला जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गये। जामताड़ा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि जामताड़ा जिले में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी जिसके कारण तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

 

वे शादी समारोह में भाग लेने के बाद दोपहिया वाहन से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी। इससे पहले, गुमला जिले की पुलिस ने बताया था कि एक विवाह समारोह में जा रहे एक चौपहिया वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये।

गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारिब ने बताया कि डुमरी इलाके में मंगलवार देर रात चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिस कारण पिकअप वैन पलट गई। एसपी ने बताया, "डुमरी में एक विवाह समारोह में जा रही पिकअप वैन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।"

उन्होंने कहा कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा, "गुमला के डुमरी में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत की खबर से मन आहत है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला