लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर में पिकनिक मनाने गई लड़की के साथ 22 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 17 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2021 18:39 IST

झारखंड के जमशेदपुर में परसुडीह थाना इलाके का मामला है. उसने पुलिस को बताया कि वह पिकनिक मनाने गई थी. उसके साथ लगभग 100 लोग और भी गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में शिकायत की है.पीड़िता को मेडिकल के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में भेजा गया है. आरोपियों के परिजनों ने लड़की के ऊपर गंभीर आरोप लगाने का इल्जाम लगाया है.

रांचीः झारखंड के जमशेदपुर में परसुडीह थाना इलाके में पिकनिक मनाने गई एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है.

इस घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया है. इसमें एक लड़की के साथ 22 लड़कों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता ने पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में शिकायत की है. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने चांदनीचौक एरिया के रहने वाले 22 लड़कों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को बताया कि वह पिकनिक मनाने गई थी. उसके साथ लगभग 100 लोग और भी गए थे. उन्हीं में से कुछ लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

थाने में मामला दर्ज होने के बाद जमशेदपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. इलाके के एसपी और डीएसपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. थानेदार के मुताबिक जिन 22 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है, उनमें से 17 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

पीड़िता को मेडिकल के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में भेजा गया है. उधर दूसरी ओर आरोपियों के परिजनों ने लड़की के ऊपर गंभीर आरोप लगाने का इल्जाम लगाया है. उन्होंने लड़कों की गिरफ्तारी का विरोध किया है. अब पुलिस मामले की सच्चाई जानने में जुट गई है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा