लाइव न्यूज़ :

फेसबुक से हुआ प्यार, प्रेमी और दोस्त ने प्रेमिका को शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, जानें मामला 

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2021 15:20 IST

झारखण्ड के जमशेदपुर इलाके के बिरसानगर थाना क्षेत्र हुरलुंग में दो शख्स ने लड़की के साथ रेप किया. 20 साल की लड़की कॉलेज छात्रा है.

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा को शराब पिलाने के बाद शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

रांचीः झारखण्ड के जमशेदपुर इलाके के बिरसानगर थाना क्षेत्र हुरलुंग में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.

छात्रा को शराब पिलाने के बाद शर्मनाक हरकतः युवती की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना 11 फरवरी की देर शाम की है, जहां ग्रेजुएशन में पढ़ने वाली छात्रा से उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने मिलकर दुष्कर्म किया. पीड़िता और उसका प्रेमी बिरसानगर के रहने वाले हैं. 20 वर्षीय पीड़िता जमशेदपुर शहर के एक कॉलेज से स्नातक की है. छात्रा को शराब पिलाने के बाद शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया गया.

दोनों आरोपी फरारः प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस को लिखित शिकायत में युवती ने बताया सुमन सिंह राजपूत उसका परिचित है. उसे अपने साथ हुरलुंग के सुनसान जगह ले गया. उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद युवक के साथी सागर महली ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गयाः विरोध पर मारपीट की. किसी तरह वह बिरसानगर थाना पहुंची और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने युवती का मेडिकल जांच कराई है. अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसकी फेसबुक पर बिरसानगर जोन नंबर 8 निवासी सुमन सिंह राजपूत के साथ दोस्ती हुई थी. कुछ दिनों में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया.

पहले युवती को शराब पिलाईः सुमन युवती को मॉल व दूसरी जगहों पर घुमाने ले जाता था. घटना के दिन उसने युवती को बिरसानगर के कुआं मैदान के पास रहने वाली अपनी बहन से भी मिलाया. उसके बाद दोनों अपने दोस्त सागर महाली के साथ हुरलुंग में पिकनिक मनाने गए. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि पिकनिक के दौरान प्रेमी और उसके दोस्त ने पहले युवती को शराब पिलाई उसके बाद नशे में युवती के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारीः युवती ने बताया कि घर छोड़ने के क्रम में उसके प्रेमी ने घर के पास ही उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया. इधर, मामले के बाद पुलिस द्वारा खासमहल स्थित सदर अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

छात्रा से दुष्कर्म कियाः थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने कहा कि हुरलुंग में प्रेमी और उसके दोस्त ने छात्रा से दुष्कर्म किया है. दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों फरार हैं. यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इलाके में दुष्कर्म की घटना हुई थी. जिसमे एक परिचित की संलिप्तता थी. बीते सफ्ताह परसुडीह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना स्कूल भवन के शौचालय में हुई थी. चार युवकों को गिरफ्तार किया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट