लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीर में पीपीई किट पहने आतंकियों ने बैंक से 6 लाख लूटे, झड़प में गार्ड जख्‍मी, आल्‍टो कार में भागे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 22, 2021 21:11 IST

जम्मू कश्मीर बैंक की पट्टन शाखा से आज यानि वीरवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने छह लाख रुपए लूट लिए हैं। इस दौरान अज्ञात बंदूकधारियों और जम्मू कश्मीर बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड के बीच हाथापाई भी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देस्‍थानीय लोगों ने पत्‍थर भी फेंके पर आतंकी भागने में कामयाब रहे।बैंक के गार्ड को चोटें भी आई हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

जम्मूः आतंकियों ने कश्‍मीर में पीपीई किट पहन कर एक बैंक में लूटपाट की और 6 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों आतंकियों के साथ झड़प में बैंक का गार्ड जख्‍मी हो गया।

आल्‍टो कार में भाग रहे आतंकियों पर स्‍थानीय लोगों ने पत्‍थर भी फेंके पर आतंकी भागने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर बैंक की पट्टन शाखा से आज यानि वीरवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने छह लाख रुपए लूट लिए हैं। इस दौरान अज्ञात बंदूकधारियों और जम्मू कश्मीर बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड के बीच हाथापाई भी हुई।

इसमें बैंक के गार्ड को चोटें भी आई हैं। अज्ञात बंदूकधारी बैंक से छह लाख रुपए लूटने की घटना को अंजाम देने के उपरांत बैंक गार्ड की गन भी लेकर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को आतंकवादियों ने अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, पट्टन के खूर शेराबाद स्थित जम्मू कश्मीर बैंक में दो से तीन के करीब अज्ञात बंदूकधारी घुस गए। इस दौरान पीपीई किट पहने अज्ञात बंदूकधारियों ने सबसे पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों और मौजूदा बैंक के स्टॉफ को डराया। जब अज्ञात बंदूकधारी कैशियर के पास पहुंचे और उससे छह लाख रुपए लेकर फरार होने लगे तो वहां मौजूद गार्ड के साथ बंदूकधारियों की हाथापाई भी हुई।

इस दौरान गार्ड जख्मी हो गया। इस घटना को तुरंत अंजाम देने के उपरांत अज्ञात बंदूकधारी घटनास्थल से फरार हो गए। बैंक में लूट की घटना का समाचार मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से अज्ञात बंदूकधारियों की तलाश की जा रही है। संबंधित पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए