लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला, तीन दिन से थे लापता

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2022 08:43 IST

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में एक भाजपा नेता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मंगलवार को पेड़ से लटका पाया गया। शव पर खून के निशान थे। राज के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है।

Open in App

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में तीन दिन से लापता भाजपा नेता सोम राज का शव मिला है। पुलिस की ओर से ये जानकारी दी गई। भाजपा नेता का शव हीरानगर कस्बे में मिला। मामले की जानकारी देते हुए कठुआ के एसएसपी आरटी कोटवाल ने कहा कि जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है।

उन्होंने साथ ही बताया कि शव के पोस्टमार्टम केलिए भी चार सदस्यीय डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। आरसी कोटवाल ने कहा कि एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इन सबके बीच भाजपा नेता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार एक स्थानीय शख्स ने पेड़ पर शव लटकता देख इसकी सूचना दी थी। शव पर खून के निशान मिलने की भी बात सामने आई है। सोम राज के परिजनों से सरकार से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, राज के घर पहुंचे भाजपा के कई नेताओं ने उनकी मौत के मामले की जांच की मांग की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO