लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर में 3 साल की मासूम का रेप, महबूबा मुफ्ती ने कहा- 'ऐसे वक्त में शरिया कानून ही सही था'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2019 14:29 IST

जम्मू कश्मीर: संबल के स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए और मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में निपटाना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर : 3 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जिसमें राज्‍य पुलिस के कई शीर्ष अधिकारी हैं। 

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के संबल में 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। बच्ची से रेप करने का आरोप संबल के गांव मलिकपोरा के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक पर है। आरोपी की पहचान ताहिर अहमद के तौर पर की गई। आरोपी के पिता का नाम अब्दुल रहमान मीर है। ये लोग संबल के मलिकपोरा गांव के ही निवासी हैं। ये घटना 08 मई की है। 

इस मामले पर जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुस्सा जताया है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा है, 'संबल में तीन साल की बच्ची के साथ रेप के बारे में सुनकर सदमे में हूं। किस तरह के बीमार लोग ऐसे घिनौने काम को अंजान देते होंगे? 'समाज अक्‍सर महिलाओं को रेप के लिए जिम्मेदार ठहराता है लेकिन आप लोग बताइए इस मासूम की क्या गलती थी? ऐसे वक्त में शरिया कानून अधिक सही प्रतीत होता है, जिसमें बच्‍चों के साथ ऐसे घृणित वारदात को अंजाम देने वालों की पत्‍थर मारकर जान ले ली जाती है।'

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि  मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना संबल में धारा 363/342/376 आरपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईल नंबर 81/2019 है।

स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए और मामले को फास्ट-ट्रैक आधार पर निपटाना चाहिए।" पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जिसमें राज्‍य पुलिस के कई शीर्ष अधिकारी हैं।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास