लाइव न्यूज़ :

शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्तौल, दो मैगजीन बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 12, 2020 17:58 IST

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की जारी मुहिम हर दिन सफलता हासिल कर रही है। घाटी में बने शांति के माहौल को बर्बाद करने की साजिश रच रहे आतंकवादी संगठन भी सुरक्षाबलों के कसते जा रहे शिकंजे से परेशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलश्कर-ए-तैयबा ने हाल ही में आतंकी बने एक युवक को जैनपोरा व उसके साथ सटे इलाकों में कुछ खास लोगों की हत्या का जिम्मा सौंपा है। यह आतंकी खोजपोरा में अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जगह विशेष पर छिपा हुआ था। पुलिस ने सेना की 1 आरआर के जवानों के साथ मिलकर उसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था।

जम्मूः शोपियां में एक टार्गेट किलिंग की साजिश को नाकाम बनाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 9 एमएम पिस्तौल, उसकी दो मैगजीन और कुछ राउंड भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की जारी मुहिम हर दिन सफलता हासिल कर रही है। घाटी में बने शांति के माहौल को बर्बाद करने की साजिश रच रहे आतंकवादी संगठन भी सुरक्षाबलों के कसते जा रहे शिकंजे से परेशान हैं।

शोपियां स्थित पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात एक सूचना मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा ने हाल ही में आतंकी बने एक युवक को जैनपोरा व उसके साथ सटे इलाकों में कुछ खास लोगों की हत्या का जिम्मा सौंपा है। यह आतंकी खोजपोरा में अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जगह विशेष पर छिपा हुआ था।

इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना की 1 आरआर के जवानों के साथ मिलकर उसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था। पुलिस ने बताया कि वह जाकिर से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी ने अभी तक इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई